Hindu Tradition: रात में तिलक लगाकर सोना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या जानते हैं आप इसकी वजह?

Published : Feb 20, 2023, 06:30 AM IST

Hindu Tradition: हिंदू धर्म में तिलक लगाना एक अनिवार्य परंपरा हुआ करता था, लेकिन समय के साथ अब सिर्फ खास मौकों पर ही तिलक लगाया जाता है। तिलक से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित है। 

PREV
15
जानें तिलक से जुड़ी खास बातें...

हिंदू धर्म में कई परंपराएं हैं। इन्हीं में से एक है तिलक लगाना। धर्म ग्रंथों के अनुसार, तिलक को मस्तक को शोभा बताया गया है। पुरातन समय में हिंदू अनिवार्य रूप से तिलक लगाते हैं यहां तक कि बिना तिलक लगाए घर से निकलना अशुभ माना जाता है, लेकिन अब सिर्फ कुछ खास मौकों पर ही तिलक लगाया जाता है। तिलक से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में व्याप्त हैं। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…
 

25
क्यों लगाते हैं तिलक?

हिंदू धर्म में तिलक लगाना शुभ माना जाता है। पुरातन समय में ऐसा माना जाता था कि सूना मस्तक अशुभता की निशानी होती है, इसलिए हर व्यक्ति घर से निकलने से पहले तिलक जरूर लगाता था। अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार, इन तिलकों का आकार-प्रकार भिन्न होता था। वर्तमान में भी तिलक के कई प्रकार देखने को मिलते हैं। कोई चंदन का तिलक लगाता है तो कुछ कुमकुम का।

35
ये हैं तिलक लगाने के फायदे

आयुर्वेद के अनुसार, हमारे शरीर में सप्तचक्र होते हैं, इनमें से सबसे ऊपर यानी मस्तक पर आज्ञा चक्र होता है, जो पूरे शरीर को नियंत्रित करता है। जब इस स्थान पर तिलक लगाया जाता है तो ये चक्र जाग्रत हो जाता है और इससे संबंधित शुभ फल हमें प्राप्त होने लगते हैं। यही कारण है कि हमारे महापुरुषों ने आदिकाल से ही मस्तक पर तिलक लगाने की परंपरा बनाई।
 

45
रात में तिलक लगाकर सोना क्यों अशुभ?

हिंदू धर्म में रात में तिलक लगाकर सोना अशुभ माना गया है, इसके पीछे कई वजह है। सबसे खास कारण है ये कि जब किसी की मृत्यु होती है तो उस समय भी उसके माथे पर तिलक लगाया जाता है। सोना भी एक तरह के मृत्यु के समान ही अवस्था होती है, इसलिए तिलक लगाकर सोना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से कई तरह की परेशानी हो सकती है।

55
तिलक लगाने से दूर होते हैं ग्रहों के दोष 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों से संबंधित शुभ फल पाने के लिए अलग-अलग द्रव्यों व चीजों का तिलक लगाना चाहिए। जैसे गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए केसर या हल्दी का, चंद्रमा से शुभ फल पाने के लिए सफेद चंदन और मंगल से शुभ फल पाने के लिए सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। 


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक राशिफल 20-26 फरवरी 2023: इन 2 राशि वालों को मिलेंगे धन लाभ के मौके, कौन इन्वेस्टमेंट न करें?

साप्ताहिक लव राशिफल 20 से 26 फरवरी: इन 3 राशि वालों को प्यार में मिलेगा धोखा, कौन फंसेगा लव ट्राइंगल में?


साप्ताहिक टैरो राशिफल 20-26 फरवरी 2023: 2 राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी निराशा, किसका हो सकता है प्रमोशन?


 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories