Published : Feb 17, 2023, 06:30 AM ISTUpdated : Feb 17, 2023, 03:28 PM IST
Mahashivratri 2023 Upay: महाशिवरात्रि शिवजी की भक्ति का दिन है। इस दिन हर कोई भगवान भोलेनाथ को मनाने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है। इस दिन शिव मंदिरों की रौनक भी देखते ही बनती है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023 Upay) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 18 फरवरी, शनिवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर मध्य रात्रि में महादेव ज्योति स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे। तभी ये महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार उपाय करने से हर परेशानी दूर और मनोकामना पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
213
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को शहद का भोग लगाएं और गन्ने के रस से अभिषेक भी करें। साथ ही जरूरतमंदों को मसूर की दाल का दान भी करें। इससे इनकी कामना जल्दी पूरी हो सकती है।
313
वृष राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। महाशिवरात्रि के मौके पर इस राशि के लोग कच्चे दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। खीर का भोग लगाएं और चावल का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इन्हें धन लाभ हो सकता है।
413
मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग शिवलिंग का अभिषेक जल में बिल्व पत्र डालकर करें और हलवे का भोग लगाएं। हरी सब्जियों का दान किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में करें। इससे इन्हें फायदा होगा।
513
कर्क राशि
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग कच्चे दूध में मक्खन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। मावे की मिठाई का भोग लगाएं और जरूरतमंदों को दूध का दान करें। इससे इनका तनाव कम हो सकता है।
613
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। महाशिवरात्रि पर इस राशि के लोग पानी में गुड़ मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें और आटे से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद गेहूं का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इन्हें सफलता मिल सकती है।
713
कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग कच्चे दूध में भांग मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। पिस्ता से बनी मिठाई का भोग लगाएं। गौवंश के खाने के लिए किसी गौशाला में अपनी इच्छा अनुसार पैसों का दान करें।
813
तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। गुड़ या पतासे का भोग लगाएं। इसके बाद शक्कर का दान किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
913
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोग पानी में लाल फूल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। लाल मिठाई या फल का भोग भी लगाएं। किसी योग्य ब्राह्मण को लाल वस्त्रों का दान करें। इससे इनके परेशानियां दूर हो सकती हैं।
1013
धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग पीले चंदन को पानी में डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। पीले फलों जैसे केले, आम, पपीता का भोग लगाएं और इसका दान जरूरतमंदों को भी करें।
1113
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग महाशिवरात्रि पर पानी में काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। चॉकलेट बर्फी का भोग लगाएं। कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल आदि का दान करें।
1213
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद नीले पुष्प चढ़ाएं। डार्क रंग की मिठाई का भोग लगाएं और काले रंग के वस्त्रों का दान करें। इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
1313
मीन राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग महाशिवरात्रि पर शहद में बादाम मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद पीले फल अर्पित करें। भूखों को भोजन करवाएं और दक्षिणा के रूप में पैसा भी दें।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi