Holi 2023 Rashi Anusar Upay: होली पर राशि अनुसार ये उपाय करने से दूर होंगी परेशानियां-घर आएगी सुख-समृद्धि

Published : Mar 06, 2023, 12:32 PM IST

Holi 2023 Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन धुरेड़ी पर्व मनाया जाता है। ये दोनों ही दिन बहुत खास होते हैं, इन दोनों दिनों में आप खास उपाय कर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

PREV
112

मेष राशि के उपाय
मेष राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि वाले फाल्गुन पूर्णिमा पर मसूर की दाल का दान करें और अगले दिन लाल रंग के होली खेलें। गुलाबी ये इससे मिलते-जुलते रंगों से होली खेलना भी इनके लिए शुभ रहेगा।

212

वृषभ राशि के उपाय
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो धन संपत्ति प्रदान करते हैं। इस राशि के लोग फाल्गुन पूर्णिमा पर सफेद चीजों जैसे चावल, शक्कर या सफेद वस्त्रों का दान करें और होली पर चमकीले रंग जैसे गोल्डन, सिल्वर आदि रंगों से होली खेलें। इससे इन्हें धन-वैभव की प्राप्ति होगी।

312

मिथुन राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी बुध हैं, जो वाणी और बुद्ध के स्वामी हैं। इस राशि के लोग फाल्गुन पूर्णिमा पर गाय को हरा चारा खिलाएं और हरे रंग से होली खेलें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी व मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

412

कर्क राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन का कारक हैं। इस राशि वाले पूर्णिमा तिथि की रात को चंद्रमा को दूध से अर्ध्य दें और केसरिया रंग से होली खेलें। इससे इनकी परेशानियां कुछ ही दिनों में समाप्त हो सकती है।

512

सिंह राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग पूर्णिमा तिथि की सुबह उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं और पूजा भी करें। होली खेलने के लिए इस राशि के लोग लाल या सिंदूरी रंग का उपयोग करें। इससे इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

612

कन्या राशि के उपाय
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग फाल्गुन पूर्णिमा पर हरे वस्त्र व चूड़ियों का दान किसी किन्नर को करें। होली खेलने के लिए हरे या इससे मिलते-जुलते रंगों का उपयोग करें। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी।

712

तुला राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग जरूरतमंदों को गेहूं, चावल आदि अनाजों का दान करें। साथ ही होली खेलने के लिए पीले या आसमानी रंग का प्रयोग करें। इससे इनकी हर जरूरत पूरी हो सकती है।

812

वृश्चिक राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोग किसी मंदिर पर लाल ध्वज लगवाएं और हनुमानजी की पूजा फाल्गुन पूर्णिमा पर करें। होली खेलने के लिए ये लाल, गुलाबी और डार्क रंगों का उपयोग करें तो इनके लिए शुभ रहेगा।

912

धनु राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग फाल्गुन पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा करें और उन्हें पीले फूल चढ़ाएं। होली खेलने के लिए भी ये पीले रंग या इससे मिलते-जुलता रंगों का उपयोग करें। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

1012

मकर राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले फाल्गुन पूर्णिमा पर शनि से संबंधित चीजों जैसे तेल आदि का दान करें और अगल दिन नीले या अन्य किसी डार्क रंगों का उपयोग करें। इससे शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

1112

कुंभ राशि के उपाय
इस राशि स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले पूर्णिमा तिथि कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं और जूते-चप्पल का दान करें। होली खेलने के लिए ये नीले, सफेद, काले और ब्राउन रंगों का उपयोग कर सकते हैं। इससे इन्हें फायदा होगा।

1212

मीन राशि के उपाय
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग पूर्णिमा तिथि पर केले का एक पौधा लगाएं और इसकी पूजा भी करें। होली खेलने के लिए ये पीले, केसरिया या इनसे मिलते-जुलते रंगों का उपायोग करें। ऐसा करने से इन्हें फायदा होगा।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories