Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को किन 5 चीजों का भोग लगाएं?

Published : Aug 23, 2024, 04:18 PM ISTUpdated : Aug 26, 2024, 08:20 AM IST

Janmashtami 2024 Bhog: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के लड्‌डू गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन लड्‌डू गोपाल को खास चीजों का भोग लगाया जाता है। इससे श्रीकृष्ण की कृपा हम पर बनी रहती है। 

PREV
16
कब है जन्माष्टमी 2024?

Janmashtami 2024 Bhog List: धर्म ग्रंथों के अनुसार द्वापर युग में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। तभी से हर इस तिथि पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाए तो इससे शुभ फल मिलते हैं। आगे जानिए जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को किन चीजों का भोग लगाएं…

26
माखन-मिश्री का भोग लगाएं

भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग अतिप्रिय है। श्रीकृष्ण के लड्‌डू गोपाल स्वरूप को माखन-मिश्रा का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। ध्यान रखें कि भोग के लिए उपयोग में लिया जाना मक्खन ताजा होना चाहिए। साथ ही इसमें तुलसी के पत्ते भी जरूर डालें।

36
पंचामृत का भोग लगाएं

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग भी विशेष रूप से लगाया जाता है। पंचामृत गाय के दूध, दही, घी, शहद और शक्कर को एक विशेष अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है। पंचामृत का अर्थ है पांच अमृत। इसका भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालें।

46
मौसमी फल का भोग लगाएं

किसी भी पूजा के दौरान भगवान को मौसमी फलों का भोग जरूर लगाया जाता है। जन्माष्टमी पूजन में भी भगवान श्रीकृष्ण को मौसमी फल जैसे केला, सेवफल, नाशपति, अंगूर आदि का भोग जरूर लगाएं। बाद में इन फलों को प्रसाद के रूप में भक्तों को बांट दें।

56
पंजीरी का भोग लगाएं

भगवान श्रीकृष्ण को पंजीरी का भोग सिर्फ जन्माष्टमी के मौके पर ही लगाया जाता है। पंजीरी सूखे धनिए, शक्कर और ड्राय फ्रूट मिलाकर बनाया जाता है। बाजार में पंजीरी बनी-बनाई भी मिल जाती है। पंजीरी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है।

66
नारियल का भोग लगाएं

नारियल का एक नाम श्रीफल भी है, जिसका अर्थ है देवी लक्ष्मी का प्रिय फल। जन्माष्टमी पूजन में नारियल का भोग भी भगवान श्रीकृष्ण को जरूर लगाएं। नारियल का भोग लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी और धन लाभ के योग भी बनेंगे।


ये भी पढ़ें-

जन्माष्टमी 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय, हर इच्छा पूरी करेंगे कान्हा

बहुत खास हैं ये 7 कृष्ण मंत्र, 1 का भी करेंगे जाप तो बचे रहेंगे परेशानियों से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories