January 2026 Festival Dates: मकर संक्रांति कब, 14 या 15 जनवरी? जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट

Published : Dec 20, 2025, 10:37 AM IST
January 2026 Festival Dates

सार

January 2026 Festival Dates: साल 2026 के पहले महीने जनवरी में एक के बाद एक कईं महत्वपूर्ण तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। खर मास भी इसी महीने में समाप्त होगा। खास बात ये है कि इस महीने में 20 दिन व्रत-त्योहारों के रहेंगे।

January 2026 Hindu Festival List: जनवरी 2026 का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत खास रहेगा क्योंकि इस महीने में अनेक व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें मकर संक्रांति, लोहड़ी, तिल चतुर्थी, गुप्त नवरात्रि आदि प्रमुख हैं। खर मास का समापन भी इसी महीने में होगा और शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। 31 दिनों के इस महीने में 20 दिन व्रत-त्योहारों के रहेंगे। ये महीना हिंदू पंचांग के पौष और माघ मास के अंतर्गत रहेगा। आगे जानिए जनवरी 2026 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…

ये भी पढ़ें-
Gemini Tarot Yearly Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 शुभ या अशुभ? जानें टैरो राशिफल से

जनवरी 2026 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of January 2026)

ये भी पढ़ें-
Taurus Tarot Yearly Horoscope 2026: टैरो कार्ड से जानें वृषभ राशि वालों का भविष्य, कैसा रहेगा साल 2026?

1 जनवरी, गुरुवार- प्रदोष व्रत
2 जनवरी, शुक्रवार- व्रत पूर्णिमा
3 जनवरी, शनिवार- माघ स्नान-दान पूर्णिमा
6 जनवरी, मंगलवार- तिल चतुर्थी, संकटा चौथ व्रत
13 जनवरी, मंगलवार- लोहड़ी उत्सव
14 जनवरी, बुधवार- मकर संक्रांति, षटतिला एखादशी, पोंगल, खरमास समाप्त
15 जनवरी, गुरुवार- मकर संक्रांति पुण्यकाल, तिल द्वादशी
18 जनवरी, रविवार- मौनी अमावस्या
19 जनवरी, सोमवार- माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
22 जनवरी, गुरुवार- विनायकी चतुर्थी, वरद चतुर्थी
23 जनवरी, शुक्रवार- बसंत पंचमी
24 जनवरी, शनिवार- शीतलाषष्ठी
25 जनवरी, रविवार- अचला, रथ सप्तमी, नर्मदा प्रकटोत्सव
26 जनवरी, सोमवार भीष्माष्टमी
27 जनवरी, मंगलवार- महानंदा नवमी
29 जनवरी, गुरुवार- भीष्म एकादशी, जया एकादशी
30 जनवरी, शुक्रवार- प्रदोष व्रत, भीष्म द्वादशी

कब से कब तक रहेगी माघी गुप्त नवरात्रि?

धर्म ग्रंथों के अनुसार एक साल में 4 नवरात्रि मनाई जाती है। इनमें से 2 गुप्त नवरात्रि होती है। माघ मास में भी गुप्त नवरात्रि मनाने की परंपरा है। इस बार ये गुप्त नवरात्रि 19 से 27 जनवरी तक मनाई जाएगी। गुप्त नवरात्रि में तंत्र विद्या के द्वारा भगवान शिव की संहारक शक्तियों जैसे महाकाली, कंकाली, भैरवी आदि की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि आमजन के लिए नहीं बल्कि तंत्र साधना करने वालों के लिए खास मानी जाती है।

2 दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति

इस बार मकर संक्रांति 1 नहीं बल्कि 2 दिन मनाई जाएगी। परंपरा के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने के बाद इसके अगले दिन यानी 15 जनवरी को पुण्यकाल रहेगा। विद्वानों की मानें मकर संक्रांति से संबंधित स्नान-दान आदि सभी कर्म 15 जनवरी को करना ही श्रेष्ठ रहेगा। मकर संक्रांति का पुण्य काल भी इसी दिन माना जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 20 दिसंबर 2025: शुक्र बदलेगा राशि, शुरू होगा पौष मास का शुक्ल पक्ष, जानें डिटेल
Nataraj Idol Significance: महादेव का रूप है नटराज, इनके पैरों में दिखने वाला बौना राक्षस कौन है?