Aaj Ka Panchang 31 जुलाई 2023: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र रहेगा?

Published : Jul 31, 2023, 05:00 AM IST
31 July 2023 Panchang

सार

31 जुलाई, सोमवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि बदलता है। इनमें से सबसे तेजी से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह है चंद्रमा। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है। चंद्रमा लगभग 28 से 29 दिनों में अपना राशि चक्र पूरा कर लेता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

31 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 July 2023) 
31 जुलाई 2023, दिन सोमवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07.26 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। सोमवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 06:58 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नामके 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:38 से 09:16 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी… 
सोमवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

31 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें 
विक्रम संवत- 2080 
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास 
पक्ष- शुक्ल 
दिन- सोमवार 
ऋतु- वर्षा 
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा 
करण- तैतिल और गर 
सूर्योदय - 6:00 AM 
सूर्यास्त - 7:05 PM 
चन्द्रोदय - Jul 31 6:13 PM 
चन्द्रास्त - Aug 01 5:02 AM 
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM 
अमृत काल - 02:41 PM – 04:07 PM 
ब्रह्म मुहूर्त - 04:24 AM – 05:12 AM

31 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें) 
यम गण्ड - 10:55 AM – 12:33 PM 
कुलिक - 2:11 PM – 3:49 PM 
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:51 PM और 03:36 PM – 04:28 PM 
वर्ज्यम् - 02:00 AM – 03:24 AM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक राशिफल 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023: कौन लगाएगा डॉक्टरों के चक्कर-किसे मिलेंगे धन लाभ के मौके? ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Sawan Purnima 2023: कब है सावन अधिक मास की पूर्णिमा तिथि, कितने साल बाद बना है ये शुभ संयोग?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम