Aaj Ka Panchang 7 अगस्त 2023: दिन भर रहेगा राक्षस योग, शुक्र बदलेगा राशि, जानें राहुकाल का समय

Published : Aug 07, 2023, 05:00 AM IST
Panchang 7 august 2023

सार

Aaj Ka Panchang: 7 अगस्त, सोमवार को अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बनेगा। राहुकाल शाम 07:40 से 09:18 तक रहेगा। शुक्र ग्रह सिंह से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. शुक्र ग्रह को धर्म ग्रंथों में दैत्यों का गुरु बताया गया है। शिवपुराण में इन्हें शिव का पुत्र भी कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। इसके शुभ प्रभाव से हमारे जीवन में सुख-समृद्धि और प्यार बना रहता है। ये ग्रह 7 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

7 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 August 2023)
7 अगस्त 2023, दिन सोमवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सोमवार को अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शूल और गण्ड नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 07:40 से 09:18 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को शुक्र ग्रह सिंह से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य स्थित है।। इस दिन शनि कुंभ राशि में, शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

7 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अश्विनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 7:01 PM
चन्द्रोदय - Aug 07 11:13 PM
चन्द्रास्त - Aug 08 12:34 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 06:12 PM – 07:46 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:27 AM – 05:15 AM

7 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:55 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:09 PM – 3:47 PM
दुर्मुहूर्त - 12:58 PM – 01:50 PM और 03:34 PM – 04:25 PM
वर्ज्यम् - 10:58 AM – 12:35 PM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 अगस्त 2023: कौन यात्रा पर जानें से बचें-कौन हो सकता है दुर्घटना का शिकार? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


साप्ताहिक लव राशिफल 7 से 13 अगस्त 2023: पार्टनर संग कौन जाएगा लंबी यात्रा पर-किसकी लाइफ में बढ़ेगा रोमांस? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम