Ganga Dussehra 2024: घर में कहां और कैसे रखें गंगाजल, किस स्थिति में स्पर्श न करें? जानें इसके फायदे भी

Published : Jun 15, 2024, 09:32 AM IST
ganga dushara 2024

सार

Ganga Dussehra 2024: इस बार गंगा दशहरे का पर्व 16 जून, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा नदी के तटों पर विशेष आयोजन जैसे पूजा आदि किए जाते हैं। धर्म ग्रंथों में गंगा को देवनदी कहा गया है। 

Ganga Jal Ghar Mai Rakhne Ke Niyam: पुराणों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देवनदी गंगा स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई थी। इसलिए हर साल इस तिथि पर गंगा दशमी का पर्व मनाया जाता है, इसे गंगा दशहरा भी कहते हैं। इस बार ये पर्व 16 जून, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना गया है। पूजा आदि के उपयोग के लिए इसे विशेष तौर पर घर में रखा जाता है। गंगा जल अगर घर में हो तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आगे जानें इन बातों के बारे में…

इस दिशा में रखें गंगा जल
वास्तु के अनुसार, गंगा जल भगवान के समान पवित्र होता है इसलिए इसे घर के ईशान कोण में रखना चाहिए। वास्तु में इस दिशा को सबसे पवित्र माना गया है। ऐसा करने संभव न हो तो घर के पूजा स्थान पर भी गंगा जल रख सकते हैं। घर में जहां कहीं भी गंगाजल रखें, वहां साफ-सफाई का ध्यान विशेष रूप से रखें।

प्लास्टिक की बोतल में न रखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा जल को कभी भी प्लास्टिक की बोतल में नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा तांबे या चांदी के बर्तन में पवित्रता से रखना चाहिए। इससे इसका शुभ प्रभाव और पवित्रता हमेशा बनी रहती है। गंगा जल स्वयं देवी गंगा का ही स्वरूप है। इस बात का ध्यान रखें।

अपवित्र अवस्था में न छूएं
गंगा जल को कभी भी अपवित्र अवस्था यानी बिना स्नान किए नहीं छूना चाहिए। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान भी इसका स्पर्श नहीं करना चाहिए। इससे गंगा जल की सात्विकता खत्म होती है और निकट भविष्य में इसका दुष्परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है।

ये होते हैं फायदे
धर्म ग्रंथों के अनुसार, जिस घर में गंगा जल रखा होता है, वहां किसी भी तरह की निगेटिव शक्तियां अपना प्रभाव नहीं दिखा पातीं। एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या आदि मौकों पर घर में गंगाजल की कुछ बूंदों का छिड़काव करते रहना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।


ये भी पढ़ें-

महिला हो या पुरुष, दोनों को कौन-से 3 काम बेशर्म होकर करना चाहिए?


Ganga Dussehra 2024 Upay: गंगा दशहरा पर किन 10 चीजों का करें दान, क्यों मनाते हैं ये पर्व?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम