Ram Navmi 2024 Kab Hai: इस बार राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार, त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर राम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है।
Ram Navmi 2024 Upay: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 17 अप्रैल, बुधवार को मनाया जाएगा। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए ये तिथि बहुत ही खास है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा विशेष रूप से होती है। राम मंदिरों में विशेष साज-सज्जा भी की जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के कुछ उपाय किए जाएं तो हर इच्छा पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
26
श्रीराम की पूजा करें-पीले वस्त्र चढ़ाएं
राम नवमी पर घर पर ही या किसी मंदिर में जाकर भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में पीले रंग के चीजें अधिक चढ़ाएं जैसे पीले फूल, पीले वस्त्र आदि। भगवान विष्णु की पीतांबरधारी कहते हैं यानी पीले वस्त्र पहनने वाले और श्रीराम उन्हीं के अवतार हैं, इसलिए इन्हें पीले रंग के वस्त्र विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं।
36
रामजी के मंत्रों का जाप करें
अगर आप भगवान श्रीराम को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए मंत्र जाप भी एक आसान उपाय है। श्रीराम से जुड़े अनेक मंत्र ग्रंथों में बताए गए हैं। एक श्लोकी रामायण मंत्र का जाप करने से संपूर्ण रामायण पढ़ने का फल मिलता है। इन मंत्रों का जाप करने से पहले किसी विद्वान से सलाह जरूर लें।
46
राम मंदिर में ध्वज चढ़ाएं
अगर आपके आस-पास कोई राम मंदिर है तो राम नवमी के मौके पर उसके शिखर पर केसरिया या पीले रंग का ध्वज जरूर लगवाएं। यदि वहां पहले से ही कोई ध्वज लगा है तो मंदिर के पुजारी को ध्वज दे दें ताकि समय आने पर वह ये ध्वज मंदिर के शिखर पर लगा सके।
56
खीर का भोग लगाएं
वैसे तो भगवान श्रीराम को किसी भी फल या मिठाई का भोग आप लगा सकते हैं, लेकिन राम नवमी के मौके पर भगवान श्रीराम को केसर युक्त खीर का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। ऐसा करने से श्रीराम की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और हर तरह की दुख-तकलीफ खत्म हो सकती है।
66
जरूरतमंदों को दान करें
राम नवमी पर दान करने का भी विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में नर सेवा को ही नारायण सेवा माना गया है, इसलिए इस दिन अगर हम जरूरतमंदों की मदद यानी दान करेंगे तो भगवान श्रीराम स्वत: ही आपके ऊपर प्रसन्न होंगे और कृपा बनाए रखेंगे। दान में आप कपड़े, भोजन, अनाज कुछ भी दे सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।