Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को होने जा रहा है। सूर्यग्रहण को लेकर भारत की तरह ही विदेशों में भी कईं तरह की मान्यताएं हैं। ये मान्यताएं काफी अजीब हैं, इनके अपने-अपने तर्क हैं।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को होगा। इसे लेकर लोगों के मन में कईं प्रश्न हैं। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसकी सूतक आदि कोई भी मान्यता नहीं रहेगी। भारत की तरह ही विदेशों में भी सूर्य ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं हैं। इनमें से कुछ तो बहुत ही अजीबोगरीब हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही मान्यताओं के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…
25
मेढ़क द्वारा सूर्य को निगलने से होता है सूर्य ग्रहण
वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया का एक देश है। यहां के लोगों का मानना है कि जब एक बड़ा मेढ़क सूर्य को पूरी तरह से निगल जाता है तो सूर्य ग्रहण होता है, इस वजह से ब्रह्मांड में चारों ओर अंधेरा हो जाता है। ये भी मान्यता है कि ये मेढ़क बहुत बलशाली और बुरी शक्तियों का स्वामी है।
35
भगवान के नाराज होने से होता है सूर्य ग्रहण
ग्रीक देश के लोगों का मानना है कि जब भगवान लोगों पर नाराज हो जाते हैं तब प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, लेकिन इसके पहले सूर्य ग्रहण जैसी घटनाएं होती हैं जो निकट भविष्य में आने वाली आपदाओं के बारे में पहले से संकेत देती है। ग्रीक देशों में भी चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है।
45
ग्रहों की लड़ाई से होता है सूर्य ग्रहण
टोगो पश्चिम अफ्रीका का एक छोटा सा देश है। यहां के लोग का मानना है कि सौर मंडल में स्थित जब 2 ग्रह आपस में लड़ते हैं तब सूर्य ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण के कारण युद्ध होने की आशंका बनी रहती है और कईं तरह की अनहोनी घटनाएं भी हो सकती हैं।
55
आत्माओं के कारण होता है सूर्य ग्रहण
ब्राजील के जंगलों में रहने वाली जनजाति के लोगों का ये मानना है कि सूर्य ग्रहण बुरी आत्माओं के कारण होता है। इसलिए जब ग्रहण होता है तो ये लोग अपने-अपने घरों में बंद हो जाते हैं। वहीं कुछ देशों में ये मान्यता भी है कि ग्रहण के दौरान बुरी आत्माएं जीवाणु के रूप में मनुष्यों पर अटैक करती हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi