Sawan Shivratri 2024 की रात होती है बहुत खास, धन लाभ के लिए करें ये उपाय

Published : Aug 02, 2024, 08:33 AM IST
sawan shivratri 2024 01

सार

Sawan Shivratri 2024 Upay: सावन में आने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल देते हैं। साल 2024 में मासिक शिवरात्रि 2 अगस्त, शुक्रवार को है। 

Sawan Shivratri 2024 Kab Hai: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इनमें से सावन में आने वाली मासिक शिवरात्रि का महत्व सबसे अधिक माना गया है। चूंकि ये महीना और तिथि दोनों ही भगवान शिव को प्रिय है। इस बार सावन शिवरात्रि व्रत 2 अगस्त, शुक्रवार को किया जाएगा। सावन शिवरात्रि की रात यदि एक आसान उपाय किया जाए तो इससे जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते हैं। आगे जानिए इस उपाय के बारे में…

सावन शिवरात्रि की रात करें ये उपाय (Sawan Shivratri 2024 Upay)
- 2 अगस्त, शुक्रवार यानी सावन शिवरात्रि की रात 12 बजे के बाद नहाकर अपने आस-पास के शिव मंदिर में जाएं। ये मंदिर यदि सुनसान जगह पर हो तो और भी ठीक रहेगा।
- सबसे पहले मंदिर की साफ-सफाई करें। इसके बाद शिवजी को तिलक लगाएं और हार पहनाएं। इसके बाद चावल, फूल, अबीर, गुलाल, बिल्व पत्र, धतूरा आदि चढ़ाएं।
- गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं। ये दीपक पूरी रात जलते रहना चाहिए।इसके बाद रुद्राक्ष की माला से ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें।
- नंदी के कान में अपनी इच्छा बोलकर घर चले आएं। सावन शिवरात्रि की रात किया गया ये उपाय धन लाभ के साथ-साथ आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकता है।

ये है उपाय से जुड़ी कथा
- शिवपुराण के अनुसार, किसी समय गुणानिधी नाम का एक गरीब आदमी किसी गांव में रहता था। गरीब होने के कारण उसे कईं बार भूखा ही सोना पड़ता था।
- एक दिन भोजन न मिलने के कारण उसे नींद नहीं आ रही थी तो इधर-उधर भटकते हुए वह गांव में स्थित भगवान शिव के एक मंदिर में पहुंच गया।
- यहां बहुत अधिक अंधेरा था। उसने उसी मंदिर में रात रुकने का फैसला किया। मंदिर में उजाला करने के लिए उसने अपने ऊपरी वस्त्र जला दिए।
- रात भर मंदिर में बैठकर उसने शिवजी की पूजा की। उसकी इस तपस्या से शिवजी अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंगे अगले जन्म में उसे धन का स्वामी कुबेर बना दिया।

 

ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2024: ‘महाशिवरात्रि’ और ‘सावन शिवरात्रि’ में क्या अंतर है?


सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को, कैसे करें पूजा? जानें विधि-मंत्र और शुभ मुहूर्त भी


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम