Aaj Ka Panchang 6 अक्टूबर 2025: शरद पूर्णिमा आज, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Oct 06, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 6 अक्टूबर 2025

सार

6 October 2025 Ka Panchang: 6 अक्टूबर, सोमवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। रात में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानें इस दिन राहु काल कब से कब तक रहेगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 अक्टूबर 2025, सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12 बजकर 24 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा और रात में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाएगी। सोमवार को वृद्धि, ध्रुव, गद और मातंग नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Pushya Nakshatra 2025: दिवाली से पहले कब है पुष्य नक्षत्र? जानें सही डेट

6 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर करें देवी लक्ष्मी के 108 नामों का जाप, दूर होगी पैसों की तंगी!

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (6 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 51 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

6 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:05 PM
चन्द्रोदय - Oct 06 5:34 PM
चन्द्रास्त - Oct 07 6:16 AM

6 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (6 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:24 से 07:51 तक
सुबह 09:19 से 10:47 तक
दोपहर 11:51 से 12:38 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:42 से 03:10 तक
शाम 04:38 से 06:05 तक

6 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:47 AM – 12:14 PM
कुलिक - 1:42 PM – 3:10 PM
दुर्मुहूर्त - 12:38 PM – 01:25 PM और 02:58 PM – 03:45 PM
वर्ज्यम् - 02:58 PM – 04:25 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश