Chandra Grahan September 2025 Date: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर में होगा। खास बात ये है कि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए यहां इसका सूतक आदि नियम मान्य होंगे। जानें चंद्र ग्रहण की सही डेट।
जानें चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर वो बात, जो आप जानना चाहते हैं
September 2025 Mai Kab Hoga Chandra Grahan: साल 2025 का नौवां महीना यानी सितंबर बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने में होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जाएगा। भारत में दिखाई देने के कारण इसका सूतक भी यहां मान्य होगा। इस चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कईं सवाल हैं, जैसे ये ग्रहण कब होगा, इसका सूतक काल कब से कब तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए सितंबर 2025 में होने वाले चंद्र ग्रहण की पूरी डिटेल…
25
सितंबर 2025 में कब होगा चंद्र ग्रहण?
7 सितंबर, रविवार को साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने के कारण इसकी विशेष मान्यता यहां रहेगी। खास बात ये है कि इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा रहेगी यानी श्राद्ध पक्ष का पहला दिन। श्राद्ध पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बहुत दुर्लभ घटना है जो कईं दशकों में एक बार होती है। इसके पहले 29 अक्टूबर 2023 को हुआ चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई दिया था।
विद्वानों के अनुसार 7 सितंबर, रविवार को होने वाला ये चंद्र ग्रहण रात 9:57 से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 1:27 तक रहेगा। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, यूरोप आदि स्थानों पर भी दिखाई देगा। जहां-जहां ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसकी धार्मिक मान्यता रहेगी।
7 सितंबर 2025 को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12:57 मिनिट से शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। धर्म ग्रंथों में सूतक काल को अशुभ समय माना गया है। इस दौरान पूजा-पाठ आदि काम नहीं करना चाहिए। जहां भी ग्रहण दिखाई देता है, वहां के लोगों को सूतक काल के दौरान खास सावधानियां रखनी चाहिए।
55
सूतक काल में क्या करें-क्या नहीं?
1. सूतक काल के दौरान लोग कुछ भी खाने-पीने से बचें और खाद्य पदार्थों में तुलसी या दूर्वा डालकर रखें। 2. सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ न करें। भगवान के मंदिर पर परदा लगा दें। भगवान के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। 3. सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए और न ही धारदार चीजों का उपयोग करना चाहिए। 4. सूतक के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi