Magh Gupt Navratri 2025: कब से शुरू होगी माघ मास की ‘गुप्त नवरात्रि’?

Published : Jan 03, 2025, 01:46 PM IST
Magh-Gupt-Navratri-2025-date

सार

Magh Gupt Navratri 2025: धर्म ग्रंथों के अनुसार, एक साल में 4 नवरात्रि आती है, इनमें से 2 गुप्त और 2 प्रकट नवरात्रि होती है। माघ मास में भी गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्रि जनवरी 2025 से शुरू होगी। 

Magh Gupt Navratri 2025 Date: हिंदू धर्म में देवी पूजा के नवरात्रि पर्व बहुत श्रेष्ठ माना गया है। साल में 2 बार नवरात्रि पर्व आता है, इनमें से 2 प्रकट नवरात्रि होती और 2 गुप्त नवरात्रि। हिंदू वर्ष का अंतिम गुप्त नवरात्रि पर्व मास मास में मनाया जाता है। इसे माघ गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस नवरात्रि में भी देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। आगे जानिए इस बार कब है माघ गुप्त नवरात्रि…

कब से शुरू होगी माघ गुप्त नवरात्रि 2025? (Magh Gupta Navratri 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, माघ मास की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी, गुरुवार से शुरू होगी, जो 6 फरवरी, गुरुवार तक रहेगी। यानी इस बार गुप्त नवरात्रि का पर्व 9 नहीं बल्कि 8 दिनों का ही रहेगा। इस गुप्त नवरात्रि में तंत्र साधक काली, भैरव, डाकिनी-शाकिनी आदि गुप्त शक्तियों की पूजा विशेष रूप से करते हैं। गुप्त शक्तियों की पूजा के कारण ही इस नवरात्रि को गुप्त नाम दिया गया है।

8 दिन की क्यों रहेगी गुप्त नवरात्रि?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, एक तिथि क्षय होने के कारण इस बार गुप्त नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिनों की ही रहेगी। पंचांग देखने से पता चलता है कि इस बार 3 फरवरी को पंचमी और षष्ठी तिथि एक ही दिन रहेगी। इस कारण गुप्त नवरात्रि के दिनों में कमी आई है।

किस दिन देवी के किस रूप की करें पूजा?

प्रकट नवरात्रि की तरह गुप्त नवरात्रि में रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। जानें माघ गुप्त नवरात्रि में किस दिन देवी के किस रूप की पूजा करें-
30 जनवरी, गुरुवार- देवी शैलपुत्री
31 जनवरी, शुक्रवार- देवी ब्रह्मचारिणी
1 फरवरी, शनिवार- देवी चंद्रघंटा
2 फरवरी, रविवार- देवी कूष्मांडा
3 फरवरी, सोमवार- देवी स्कंदमाता और कात्यायनी
4 फरवरी, मंगलवार- देवी कालरात्रि
5 फरवरी, बुधवार- देवी महागौरी
6 फरवरी, गुरुवार- देवी सिद्धिदात्री


ये भी पढ़ें-

किस त्योहार पर होगा 2025 का पहला चंद्रग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?


Makar Sankranti 2025: कब है मकर संक्रांति, कैसे करें पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

Recommended Stories

Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Mahakal Bhasma Aarti: नए साल पर कैसे करें महाकाल भस्म आरती की बुकिंग? यहां जानें