Holi Upay: रंगों से भी चमक सकती है किस्मत, जानें राशि अनुसार किस कलर से खेलें होली?

Published : Mar 13, 2025, 02:46 PM IST
holi-upay

सार

Rashi Anusar Holi Ke Upay: इस बार होली 14 मार्च, शुक्रवार को है। इस दिन यदि राशि अनुसार रंगों का उपयोग किया जाए तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। जानें राशि अनुसार किस रंग से होली खेलें? 

Holi Ke Rashi Upay: हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होली उत्सव मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 14 मार्च, शुक्रवार को है। इस दिन यदि राशि अनुसार कुछ विशेष रंगों से होली खेली जाए तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। इन रंगों से होली खेलने पर ग्रहों से संबंधित शुभ फल भी मिलते हैं। जानें राशि अनुसार किस रंग से होली खेलें…

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग यदि लाल रंग से होली खेलें तो इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और मंगल ग्रह से संबंधित शुभ फल भी प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों को पीले या आसमानी रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे इन्हें धन लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुध हैं। ये लोग हरे रंग या इससे मिलते-जुलते रंगों से होली खेल सकते हैं। इससे इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ये लोग हल्के रंग जैसे गुलाबी, आसमानी आदि रंगों से होली खेल सकते हैं। इससे इनका मन शांत रहेगा।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वालों को लाल या केसरिया रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इनका प्रमोशन हो सकता है।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग हरे रंग से होली खेंलेंगे तो इससे इन्हें बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि वाले लोग चमकीले रंग जैसे गोल्डन या सिल्वर रंग से होली खेलें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इन लोगों को लाल या अन्य किसी गहरे रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इनका कर्ज चुकता हो सकता है।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे इनका मन धर्म कार्यों में लगा रहेगा।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों का नीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। इससे शनिदेव की कृपा इनके ऊपर बनी रहेगी।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इसलिए इन्हें होली में नीले, काले और ब्राउन रंगों का उपयोग करना लाभदायक होगा।

मीन राशि: इस राशि की स्वामी गुरु ग्रह है। होली खेलने के लिए इस राशि के लोग पीले या केसरिया रंग का उपयोग करें तो शुभ रहेगा।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम