Surya Grahan 2025: सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर होगा सूर्य ग्रहण, क्या ये भारत में दिखाई देगा?

Published : Aug 24, 2025, 03:37 PM IST
surya grahan 2025

सार

Surya Grahan 2025 Date: इस बार सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। इसे लेकर लोगों के मन में कईं सवाल हैं, जैसे क्या ये भारत में दिखाई देगा, ये ग्रहण किस दिन होगा आदि। आगे जानें आपके सभी सवालों के जवाब।

September 2025 Mai Kab Hoga Surya Grahan: हर साल 1 या 2 बार सूर्य ग्रहण का संयोग बनता है। भारत में ग्रहण को ज्योतिष और धर्म से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए यहां इसका विशेष महत्व है। इस बार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सितंबर 2025 में होने जा रहा है। इसे लेकर लोगों के मन में कईं सवाल हैं जैसे ये सूर्य ग्रहण कब होगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा, अगर दिखाई देगा तो इसका सूतक काल का समय क्या रहेगा? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें सितंबर 2025 में होने वाले इस सूर्य ग्रहण के बारे में…

कब होगा सूर्य ग्रहण 2025?

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होगा। इस दिन आश्विन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। ये श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होगा, जिसे सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या कहा जाता है। धर्म ग्रंथों में सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर ग्रहण होना एक दुर्लभ घटना है।

क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

सभी के मन में ये सवाल है कि कि क्या 21 सितंबर, रविवार को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा तो इसका उत्तर है- नहीं। ये सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते यहां इसका कोई भी धार्मिक और ज्योतिष महत्व नहीं माना जाएगा। इस सूर्य ग्रहण का सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण जिन देशों में दिखेगा, सिर्फ वहीं इसकी धार्मिक मान्यता रहेगी।

क्या रहेगा सूर्य ग्रहण का समय?

भारतीय समय के अनुसार 21 सितंबर 2025 को होने वाला सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और रात 3:24 पर समाप्त हो जाएगा। ये सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पश्चिम अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में, पूर्वी मेलोनेशिया में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण को नासा की ऑफिशियल वेवसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण देखने से आंखों पर निगेटिव असर होने की संभावना रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम