Festival Calendar September 2025: कब शुरू होंगे श्राद्ध पक्ष-नवरात्रि? नोट करें व्रत-त्योहारों की डेट

Published : Aug 23, 2025, 01:23 PM IST
September-2025-Festival-Calender

सार

September 2025 Festival calendar: साल 2025 का नौवां महीना बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस महीने में श्राद्ध पक्ष के साथ-साथ शारदीय नवरात्रि का पर्व भी मनाया जाएगा। साथ ही इस महीने में सूर्य व चंद्र ग्रहण भी होगा।

September 2025 Hindu Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना सितंबर धार्मिक दृष्टि से बहुत ही रहेगा क्योंकि इस महीने में लगातार व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इन व्रत त्योहारों में अनंत चतुर्दशी, श्राद्ध पक्ष और शारदीय नवरात्रि भी शामिल हैं। यानी कुल मिलाकर ये पूरा महीना व्रत-त्योहारों में ही बीतेगा। साथ ही इस महीने में एक सूर्य व एक चंद्र ग्रहण भी होगा। अंग्रेजी कैलेंडर का ये महीना हिंदू पंचांग के भादौ और आश्विन मास के अतंर्गत रहेगा। आगे जानिए सितंबर 2025 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…

ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त को लड़कियां करें राशि अनुसार उपाय, मिलेगा मनचाहा लाइफ पार्टनर

Hartalika Teej 2025 पर कैसे कपड़े न पहनें, कौन-से 5 काम न करें महिलाएं?

 

सितंबर 2025 के व्रत-त्योहार (Fasts and festivals of september 2025)

2 सितंबर, मंगलवार- तेजा दशमी
3 सितंबर, बुधवार- डोल ग्यारस, जलझूलनी एकादशी
4 सितंबर- गुरुवार- भगवान वामन प्रकटोत्सव
5 सितंबर, गुरुवार- ओनम, प्रदोष व्रत
6 सितंबर, शनिवार- अनंत चतुर्दशी
7 सितंबर, रविवार- स्नान-दान पूर्णिमा, पितृ पक्ष आरंभ, चंद्र ग्रहण
10 सितंबर, बुधवार- गणेश चतुर्थी व्रत
12 सितंबर, शुक्रवार- कुंवारा पंचमी श्राद्ध
14 सितंबर, रविवार- जिऊतिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत
15 सितंबर, सोमवार- मातृ नवमी श्राद्ध
17 सितंबर, बुधवार- इंदिरा एकादशी, भगवान विश्वकर्मा पूजा
19 सितंबर, शुक्रवार- प्रदोष व्रत
20 सितंबर, शनिवार- शिव चतुर्दशी व्रत, अकाल मृतका श्राद्ध
21 सितंबर, रविवार- पितृ मोक्ष अमावस्या, सूर्यग्रहण (विदेश में)
22 सितंबर, सोमवार- शारदीय नवरात्रि, घट स्थापना
25 सितंबर, गुरुवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
26 सितंबर, शुक्रवार- उपांग ललिता व्रत
30 सितंबर, मंगलवार- महाष्टमी व्रत

कब से कब तक रहेगा श्राद्ध पक्ष 2025?

पंचांग के अनुसार, इस बार श्राद्ध पक्ष की शुरूआत 7 सितंबर, रविवार से होगी। इस दिन पूर्णिमा का श्राद्ध किया जाएगा। ये श्राद्ध पक्ष 21 सितंबर, रविवार तक रहेगा यानी इसी दिन पितृ मोक्ष अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस बार श्राद्ध पक्ष पूरे 16 दिनों का रहेगा यानी किसी भी तिथि का क्षय इस बार नहीं होगा।

कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि 2025?

इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 22 सितंबर, सोमवार से होगी। नवरात्रि के आठ दिन इस महीने में रहेंगे और समापन 1 अक्टूबर 2025 को होगा। महीने के अंतिम दिन यानी 30 सितंबर को नवरात्रि की महाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। ये तिथि कन्या पूजन के लिए भी श्रेष्ठ है।

सितंबर 2025 में होंगे 2 ग्रहण

सितंबर 2025 में 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है जिसमें से एक चंद्र व दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य होगा। 21 सितंबर, रविवार को सूर्य ग्रहण होगा लेकिन भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसके धार्मिक नियम यहां मान्य नहीं होंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 10 दिसंबर 2025: किस दिशा में यात्रा न करें? जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय
Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह