Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त को लड़कियां करें राशि अनुसार उपाय, मिलेगा मनचाहा लाइफ पार्टनर

Published : Aug 23, 2025, 11:28 AM IST
Hartalika-Teej-2025-Upay

सार

Hartalika Teej 2025 Upay: इस बार हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन यदि लड़कियां अगर राशि अनुसार आसान उपाय करें तो इन्हें मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। 

Hartalika Teej Rashi Anusar Upay: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं दिन भर कुछ नहीं खाती और रात में शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे जीवन साथी के लिए ये व्रत करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, हरतालिका तीज पर लड़कियां अगर राशि अनुसार उपाय करें तो इन्हें मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल सकता है। आगे जानिए राशि अनुसार इन उपायों के बारे में…

मेष राशि: इस राशि की कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज पर माता पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें और लाल चंदन मिश्रित जल से महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय से इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2025 पर कैसे कपड़े न पहनें, कौन-से 5 काम न करें महिलाएं?

वृष राशि: हरतालिका तीज पर इस राशि की लड़कियां सिल्वर रंग की चुनरी देवी पार्वती को चढ़ाएं और महादेव को सफेद वस्त्र अर्पित करें।


ये भी पढ़ें-

Rishi Panchami 2025: कब है ऋषि पंचमी, 27 या 28 अगस्त? नोट करें सही डेट

 

मिथुन राशि: इस राशि वाली लड़कियां देवी पार्वती को पिस्ते से बनी मिठाई का भोग लगाएं और शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित जल से करें।

कर्क राशि: हरतालिका तीज पर इस राशि की लड़कियां महादेव के साथ देवी पार्वती का अभिषेक गाय के दूध से करें। इससे इनकी मनोकामना पूरी होगी।

सिंह राशि: मनचाहे जीवन साथी के लिए इस राशि की लड़कियां केसरिया रंग के फूल शिव-पार्वती को चढ़ाएं और केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं।

कन्या राशि: इस राशि की लड़कियां हरतालिका तीज पर देवी पार्वती को हरे रंग की चूड़ी और चुनरी चढ़ाएं व महादेव को बिल्व पत्र व धूतरा अर्पित करें।

तुला राशि: हरतालिका तीज पर इस राशि की लड़कियां देवी पार्वती को गुलाब का इत्र और महादेव को मोगरे का इत्र लगाएं।

वृश्चिक राशि: हरतालिका तीज पर इस राशि की महिलाएं देवी पार्वती का अभिषेक कुंकुम मिश्रित जल से और महादेव का अभिषेक चंदन मिश्रित जल से करें।

धनु राशि: परफेक्ट लाइफ पार्टनर के लिए इस राशि की लड़कियां देवी पार्वती और महादेव को पीले फलों का भोग लगाएं जैसे केले, आम और पपीता।

मकर राशि: इस राशि की लड़कियां ड्राय फ्रूट की मिठाई का भोग शिव-पार्वती को लगाएं और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: हरतालिका तीज पर इस राशि की लड़कियां शिव-पार्वती के सामने सरसों के तेल का दीपक लगाएं और गरीब महिला को सुहाग की सामग्री जैसे लाल चुनरी, चूड़ी, मेहंदी आदि चीजों का दान करें।

मीन राशि: इस राशि की लड़कियां पीले रंग की चुनरी देवी पार्वती को अर्पित करें और महादेव के मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम