Shanichari Amavasya 2025: शनि के 10 उपाय, 1 भी कर लेंगे तो दूर होगा दुर्भाग्य

Published : Aug 23, 2025, 08:42 AM IST
shani amawasya upay

सार

Shanichari Amavasya Ke Upay: 23 अगस्त, शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या का संयोग बन रहा है। इस दिन अगर कोई व्यक्ति शनि से संबंधित खास उपाय करे तो उसकी परेशानियां कम हो सकती हैं और दूर्भाग्य दूर हो सकता है।

Shani Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस भी राशि पर शनि की बुरी नजर होती है, उस राशि के लोगों को अपने जीवन में कईं परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यूं भी कह सकते हैं कि इन राशि के लोगों का बुरा समय चल रहा होता है। इस बुरे समय को टालने के लिए शनिदेव से जुडे़ उपाय करने चाहिए। ये उपाय खास मौकों पर किए जाएं तो और भी अच्छा रहता है। ऐसा ही एक खास मौका है शनिश्चरी अमावस्या, जो इस बार 23 अगस्त 2025 को बन रहा है। जानें इस समय किन राशियों पर शनि का अशुभ प्रभाव है और वे इस दिन कौन-से उपाय करें…

ये भी पढ़ें-

Shanichari Amavasya 2025: कैसे करें शनिदेव की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें मुहूर्त

 

किन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढय्या?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढेसाती का प्रभाव है, वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इन 5 राशि के लोगों के अलावा कुछ लोगों पर शनि की महादशा का प्रभाव भी है। इन सभी राशि के लोगों को शनिश्चरी अमावस्या पर खास उपाय करने चाहिए।

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2025: कितने साल बाद भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण? नोट करें सूतक का समय

 

शनिश्चरी अमावस्या के उपाय

1. शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें। सरसों के तेल से अभिषेक करें, नीले फूल चढ़ाएं।
2. इस दिन हनुमानजी की पूजा भी बहुत शुभ फल देने वाली मानी गई है। हनुमानजी को सिंदूर और तेल से चोला चढ़ाएं।
3. शनिश्चरी अमावस्या पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
4. अमावस्या पर काली गाय और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।
5. काले तिल और गुड़ मिलाकर लड्डू बनाएं और इसे काले घोड़े के खिला दें। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
6. शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव के मंत्रों को जाप करना चाहिए।
7. कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं, संभव हो तो जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान भी करें।
8. हनुमानजी के मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कम से कम 7 बार करें।
9. किसी योग्य विद्वान से पूछकर शनि मंदिर में काले रंग का ध्वज दान करें।
10. शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव को काली उड़द, तिल और चावल से बनी खिचड़ी का भोग लगाएं।

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम