सिर्फ किस्मत वाली लड़कियों की हथेली में होते हैं ये 10 निशान

Published : Sep 20, 2024, 03:06 PM ISTUpdated : Sep 20, 2024, 03:13 PM IST
samudra shastra lucky girl

सार

Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र में हथेली के छोटे-छोटे निशान यानी चिह्नों के बारे में बताया गया है। हथेली में बनने वाले कुछ खास चिह्न यदि किसी लड़की के हाथ में हो तो वो बहुत किस्मत वाली समझी जाती है। 

Lucky Girls Sign According To Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र को शरीर लक्षण विज्ञान भी कहते हैं। इस ग्रंथ में शरीर के हर अंग और उसके आकार-प्रकार, उस पर बने निशान आदि के बारे में बहुत बारीकी से जांच की गई है और उसका हमारे नेचर और फ्यूचर पर कैसा प्रभाव पड़ता है, ये भी बताया गया है। समुद्र शास्त्र के में हथेली पर बनने वाले कुछ खास निशानों के बारे में भी जिक्र है। ये निशान यदि किसी लड़की की हथेली पर हो तो बहुत किस्मत वाली होती है। उसके पास धन की कोई कमी नहीं होती। समुद्र शास्त्र के अनुसार…


मत्स्येन सुभगा नारी स्वस्तिके वसुप्रदा।
पद्मेन भूषते पत्नी जनयेद् भूपतिं सुतम् ।1।
चक्रवर्तिस्त्रिया: पाणौ नद्यावर्त: प्रदक्षिण:।
शंखातपत्रकमठा नृपमातृत्वसूचका: ।2।
तुलामानाकृती रेखा वणिक्पत्नित्वहेतुका ।3।
गजवाजिवृषाकारा करे वामे मृगीदृशा
रेखा प्रसादज्राभा सूते तीर्थकरं सुतम्।।4।
कृषीबलस्य पत्नी स्याच्छकटेन मृगेण वा

जानें क्या है इस श्लोक का अर्थ…
1. जिस स्त्री की हथेली में मछली का चिह्न हो तो वह सुंदर और भाग्यशाली होती है।
2. जिस लड़की की हथेली में स्वस्तिक का चिह्न बना होता है, उसे कभी जीवन में धन की कमी नहीं होती।
3. लड़की की हथेली में यदि कमल का चिह्न हो तो वो किसी बड़े पद वाले व्यक्ति की पत्नी बनती है। उसे जीवन का हर सुख मिलता है।
4. जिस स्त्री की हथेली में स्पष्ट रूप से गोले का निशान दिखाई देता है वह किसी राजा के समान जीने वाले व्यक्ति की पत्नी होती है।
5. यदि किसी लड़की के हाथ में शंख का चिह्न हो तो उस पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसी लड़की गरीब घर में पैदा होकर सभी सुख भोगती है।
6. हथेली में छत्र का निशान होना भी सौभाग्य की बात होती है। ऐसी लड़कियां परिवार की चहेती होती है।
7. जिन स्त्रियों के उल्टे हाथ की हथेली में तराजू का निशान होती है, वे व्यापार में कुशल होती हैं या बड़े व्यापारी की पत्नी बनती हैं। इन्हें धन की कमी नहीं होती।
8. समुद्र शास्त्र में हथेली में हाथी का निशान होना बहुत ही लकी माना जाता है। ऐसा निशान यदि किसी लड़की की हथेली पर हो तो उसका जीवन संपन्नता में गुजरता है।
9. घोड़े जैसा निशान यदि किसी स्त्री की हथेली पर हो तो उसकी लाइफ बहुत शानदार रहती है। ऐसी महिला के कईं पुत्र होते हैं जो उसे सुख प्रदान करते हैं।
10. यदि किसी महिला की हथेली पर मृग यानी हिरन का चिह्न हो तो उसे पास बहुत सारी अचल संपत्ति जैसे मकान, दुकान, खेत आदि होते हैं।


ये भी पढ़ें-

पति करता है सच्चा प्यार या दे रहा धोखा? राज खोल देगा हथेली का ये हिस्सा

कौन जीता है 100 साल-किसकी होती है कम उम्र में मौत? जानें माथे की रेखाओं से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम