समुद्र शास्त्र के अनुसार, माथे की रेखाएं आपकी उम्र और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती हैं। जानिए, कितनी रेखाओं वाले होते हैं भाग्यशाली और किन्हें उठाना पड़ता है परेशानियों का सामना?

Samudrikshastra Forehead Line Facts: समुद्र शास्त्र में हाथ की रेखाओं के साथ-साथ माथे की रेखाओं पर भी काफी रिसर्च की गई है। इसके अनुसार, किस व्यक्ति के माथे पर कितनी रेखाएं हैं और उनका आकार-प्रकार कैसा है, ये देखकर उसकी उम्र के साथ-साथ अन्य बातों के बारे में भी जाना जा सकता है। आगे जानिए माथे पर रेखा के अनुसार उम्र व अन्य बातें…

अरेखेण ललाटेन भवंति निधिपालका:। (समुद्र)
तिस्त्रो रेखा शतजीविनां ललाटायता: स्थिति यदि ता)।
चतसृभिरवनीशत्वं नवतिश्चायु: संपंचाब्दा:।। (वराह)
पंचभि: सप्तभि: षड्भि: पंचाशद्बहुभिस्तथा।
चत्वारिंशच्च रक्ताभिस्त्रिंशद्भूलग्नगामिमि:।। (गरुड़ पुराण)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. यदि किसी व्यक्ति के माथे पर 2 रेखाएं हों तो ऐसे लोगों की उम्र सामान्य तौर पर 80 के लगभग होती है। इनका जीवन सुखमय रहता है। इन्हें पुश्तैनी संपत्ति के साथ-साथ ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता है। ये सफल बिजनेस मैन या बड़े अधिकारी हो सकते है। इन्हें संतान से सुख मिलता है।

2. समुद्र शास्त्र के अनुसार, माथे पर 3 रेखाएं एक जैसी लंबाई वाली हो तो व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है, उसे अपने जीवन में हर सुख मिलता है। उसकी उम्र 100 साल के लगभग होती है। ऐसे लोग किसी से नहीं डरते। ये समाज के नियमों को नहीं मानते, अपने नियम खुद बनाते हैं।

3. माथे पर 4 रेखाएं समान लंबाई वाली और बिना टूटी हुई हो तो ऐसे व्यक्ति के पास पैसों और धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। इनका जीवन सुखी रहता है। इनकी उम्र भी 90 साल के लगभग होती है। ये समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। राजनीति में इनका वर्चस्व होता है।

4. माथे पर 5 रेखाएं एक जैसी समान दूरी पर हो तो व्यक्ति की उम्र 70 के आस-पास समझनी चाहिए और अगर ये रेखाएं टूटी-फूटी हो तो इनकी उम्र 60 साल की हो सकती है। इन लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। इन्हें विवाह से पहले कईं समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

5. जिन लोगों के माथे पर 6 रेखाएं होती हैं, उनकी उम्र 60 वर्ष के लगभग होती है और अगर ये रेखाएं एक-दूसरे में उलझी हो तो ऐसे लोग की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है। इनका जीवन परेशानियों में गुजरता है। इन्हें धन का अभाव बना रहता है। इनकी फैमिली लाइफ भी डिस्टर्ब रहती है।

6. समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के माथे पर त्रिशूल, माला, तिलक या स्वस्तिक जैसे चिह्न बनते हैं, ऐसे लोग बहुत ही सौभाग्याशाली होते हैं। इन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा रहती है। ये धर्म-कर्म में काफी विश्वास करते हैं। उम्र के साथ-साथ इनकी भक्ति और बढ़ती जाती है।


ये भी पढ़ें-

शरीर के इस हिस्से से जानें कैसी महिलाएं होती हैं चालबाज-देती हैं पति को धोखा?


किस्मत वाली होती हैं ऐसे रंग-रूप वाली लड़की, पति के लिए होती हैं ‘लकी चार्म’!


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।