Qualities of lucky girls: समुद्र शास्त्र में सौभाग्यशाली लड़कियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। इस ग्रंथ में ये भी बताया गया है कैसे अंगों वाली स्त्री अपने परिवार के साथ-साथ पति के परिवार के लिए भी लकी होती है। 

Qualities of lucky girls according To Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र में स्त्री-पुरुष के शरीर का विस्तार पूर्वक अध्ययन किया गया है। इसके अनुसार किसी भी लड़की या स्त्री के लक्ष्णों को देखकर और उसके कुछ अंगों के आकार-प्रकार और रंग-रूप के आधार पर उसके स्वभाव व भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जानें समुद्र शास्त्र में सौभाग्यशाली स्त्रियों के क्या लक्षण बताए गए हैं…
पूर्णचंद्रमुखी या च बालसूर्य-समप्रभा।
विशालनेत्रा विम्बोष्ठी सा कन्या लभते सुखम् ।1।
या च कांचनवर्णाभ रक्तपुष्परोरुहा।
सहस्त्राणां तु नारीणां भवेत् सापि पतिव्रता ।2।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्थ- जिस लड़की या स्त्री का चेहरा चंद्रमा के समान गोल, शरीर का रंग गोरा, आंखें थोड़ी बड़ी और होंठ लालिमा लिए हुए हों, वह अपनी लाइफ में सभी सुख भोगती है। जिस स्त्री के शरीर का रंग सोने के समान हो और हाथों का रंग गुलाबीपन पर हो तो ऐसी स्त्री पतिव्रता होती है।

ऐसा होता है सौभाग्यशाली लड़की का चेहरा
ऊपर बताए गए श्लोक के अनुसार सौभाग्यशाली यानी लकी लड़की के चेहरे में कईं खास बातें होती हैं। जैसे-

कैसा होना चाहिए चेहरा?
जो लड़की अपने परिवार और पति के लिए लकी होती है, उसका चेहरा चंद्रमा की तरह गोल होना चाहिए। कहने का अर्थ है कि ऐसे चेहरे वाली लड़की जिसकी चेहरे की आकृति पूरी तरह से गोलाकार हो। आमतौर पर ऐसे चेहरे वाली लड़कियां बहुत कम होती हैं।

कैसा हो शरीर का रंग?
समुद्र शास्त्र में शरीर के रंग कईं प्रकार बताए गए हैं। सौभाग्यशाली लड़की के शरीर का रंग अन्य लड़कियों की अपेक्षा थोड़ा फेयर यानी गोरा होता है। ऐसी लड़की को अपने जीवन में कभी किसी सुख की कमी नहीं होती।

कैसी होती आंखें?
किस्मत वाले लड़कियों की आंखें सामान्य आंखों से थोड़ी बड़ी होती हैं, जो दिखने में काफी आकर्षक होती हैं। समुद्र शास्त्र में इन आंखों को कमलनयन कहा गया है यानी कमल के समान दिखने वाली। ये लड़कियां अपने जीवन में हर सुख भोगती है।

कैसे होते हैं होंठ?
लकी लड़कियों के होठों का रंग हल्का गुलाबी होता है। समुद्र शास्त्र में इस तरह के होठों को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। ऐसे होठ दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए विशेष शुभ फल देने वाली होती है।

ये है पतिव्रता स्त्री की निशानी?
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जो लड़की सिर्फ अपने पति से प्यार करती है, किसी अन्य पुरुष के बारे में सोचती भी नहीं, उनके शरीर का रंग सोने के समान यानी हल्का पीलापन लिए होता है। साथ ही इनके हाथों का रंग हल्का गुलाबी होता है। ऐसे हाथों को समुद्र शास्त्र में विशेष शुभ माना गया है। ऐसी लड़कियां हजारों में कोई एक ही होती है।


ये भी पढ़ें-

हथेली के इस हिस्से को देखकर समझें- बीवी प्यार करेगी या परेशान?


कैसी आवाज वाले लोग बनते हैं ‘फेमस सिंगर’, किसे मिलती है पॉलिटिक्स में सक्सेस?

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।