Samudra Shastra: समुद्र शास्त्र में व्यक्ति की आवाज के भी कईं प्रकार बताए गए हैं। आवाज के इन प्रकार के आधार पर व्यक्ति का स्वभाव कैसा है और इनका फ्यूचर यानी भविष्य कैसा होगा इस पर भी विचार किया जा सकता है। 

Nature-Future According To Voice: समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के हर अंग के साथ-साथ उसके हाव-भाव और आवाज पर भी विस्तार पूर्वक अध्ययन किया गया है। इसके आधार पर व्यक्ति की आवाज को 5 पांच भागों में बांटा गया है। समुद्र शास्त्र में लिखा है-
गंभीरो दुन्दुभि: स्निग्धो महांश्चैवानुनादवत्
इतिस्वरगुणान्पंच समुद्र: प्राह तत्ववित्।।
इस श्लोक में आवाज के जो 5 प्रकार बताए गए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं- गंभीर स्वर, दुंदुभि स्वर, स्निग्ध स्वर, महान स्वर और अनुवादी स्वर।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवाज से जानें नेचर-फ्यूचर
समुद्र शास्त्र में इन 5 आवाजों के आधार पर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में भी बताया गया है। यानी कैसी आवाज वाले व्यक्ति का स्वभाव और आने वाला भविष्य कैसा हो सकता है। इनमें कुछ आवाज वाले लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं और कुछ के जीवन में परेशानियां बनी रहती है। आगे जानिए आवाज के आधार पर नेचर और फ्यूचर के बारे में…

समझदार होते हैं गंभीर आवाज वाले लोग
गंभीर आवाज यानी जो लोग अपनी हर बात सोच-समझकर बोलते हैं। बीच में अटकते नहीं है। उनकी आवाज में मैच्योरिटी झलकती है। ऐसे लोग अपने जीवन में काफी सफल रहते हैं। पढ़ाई लिखाई के मामले में भी ये काफी आगे होते हैं और कोई बड़ा पद प्राप्त करते हैं। ये बहुत कम बोलते हैं मगर जब भी बोलते हैं, काम की बात बोलते हैं।

लापरवाह होते हैं दुंदुभि आवाज वाले
जिन लोगों की आवाज बहुत ज्यादा भारी होती है, उसे दुंदुभि स्वर कहते हैं। ऐसे लोग हर मामले में लापरवाह होते हैं। ये अपनी जिम्मेदारी कभी ठीक से नहीं निभाते इसलिए परिवार और समाज में इनकी कोई वैल्यू नहीं होती। ये खाने-पीने के शौकीन होते हैं। कईं बार ऐसे लोग अपराधी भी हो जाते हैं और दूसरों को नुकसान पहुंचाने से भी पीछे नहीं हटते।

महिलाओं का होता है स्निग्ध स्वर
स्निग्ध यानी चिकना, ऐसी आवाज अक्सर स्त्रियों की होती है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार के लिए गुड लक साबित होती हैं। इन्हें अपने जीवन में सभी सुख मिलते हैं। विवाह के बाद इनके पति की किस्मत चमक जाती है। इनकी संतान भी काफी समझदार होती है। कईं बार ऐसी महिलाएं बड़ी कलाकार भी हो सकती है।

बोलने में माहिर होते हैं महान स्वर वाले
समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आवाज बिल्कुल परफेक्ट होती है, उसे महान स्वर कहते हैं। ऐसे लोग बोलने में काफी माहिर होते है, इसी वजह से या तो ये अच्छे वकील होते हैं या राजनीति में नाम कमाते हैं। इनका जीवन अनुशासन वाला होता है। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है। समाज में इनका काफी सम्मान होता है।

सफल गायक होते हैं अनुवादी स्वर वाले
जिन लोगों की आवाज में झनक की ध्वनि स्पष्ट सुनाई देती है उसे अनुवादी स्वर कहते हैं। ऐसे लोग सफल गायक होते हैं। इन्हें शास्त्रीय संगीत में विशेष रूचि होती है। पैसों की इनके पास कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोग न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी काफी फेमस होते हैं। ये दिखने में भी सुंदर होते हैं। इनकी लव लाइफ ठीक रहती है।


ये भी पढ़ें-

कौन थीं हस्तिनापुर की वो रानी, जिनका मछली के पेट से हुआ था जन्म?


Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए भी कर सकते हैं पितरों को खुश, जानें कैसे?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।