Mesh Rashi Nature: कैसा होता है मेष राशि वालों का नेचर? जानें 10 रोचक फैक्ट्स

Published : Dec 06, 2025, 09:52 AM IST
Mesh Rashi Nature

सार

Mesh Rashi Nature: ज्योतिष शास्त्र में जो 12 राशियां बताई गई हैं, उनमें सबसे पहली है मेष। इस राशि के लोगों का अपना एक खास नेचर होता है जिसके कारण ये हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस राशि का चिह्न मेंढा और स्वामी मंगल ग्रह है।

Aries Nature: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है, वही उस व्यक्ति की राशि होती है। हर राशि के अपने कुछ अक्षर तय है। उन्हीं अक्षरों से उस व्यक्ति का नाम रखा जाता है। राशि चक्र की पहली राशि है मेष। जिन लोगों का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो और आ अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि मेष होती है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं जो ग्रहों के सेनापति भी हैं। आगे जानिए कैसा होता है मेष राशि वालों का स्वभाव और इससे जुड़ी 10 बातें…

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता

1. मेष राशि के लोग बहुत ही अड़ियल और क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इसकी वजह है इनका राशि स्वामी मंगल क्योंकि इसका स्वभाव बहुत उग्र है। मंगल का स्वभाव इस राशि के लोगों में दिखाई देता है।
2. इस राशि के लोग दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। कभी-कभी इनका स्वभाव कुछ रुखा हो सकता है। यह लोग किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते। इसलिए इनकी लोगों से कम बनती है।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि

3. ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। समाज में इनका अपना वर्चस्व होता है एवं मान सम्मान की प्राप्ति होती है। कोई अगर इनका अपमान कर दे तो ये बदला लिए बिना उसे नहीं छोड़ते।
4. ये कईं बार निर्णय लेने में जल्दबाजी करते हैं। लेकिन अगर इन्होंने कुछ ठान लिया तो अंत तक उसके पीछे लगे रहते हैं और वो काम पूरा करके ही मानते हैं।
5. इनकी कल्पना शक्ति बहुत प्रबल रहती है। इन्हें अपने जीवन में कईं बार धोखे भी मिलते हैं। इन्हीं चीजों से सीखकर ये खुद को परिपक्व बनाते हैं।
6. मंगल अग्नि तत्व का कारक है। इसलिए इन्हें जल्दी क्रोध आ जाता है और जल्दी शांत भी नहीं होता। ये किसी भी चुनौती को स्वीकार करने से पीछे नहीं हटते।
7. इनके भीतर एक कलाकार छिपा होता है। ये स्वयं को हर कार्य को करने में सक्षम मानते हैं और अपने आगे किसी की नहीं चलते देते।
8. ये अपनी मर्जी के अनुसार ही दूसरों को चलाना चाहते हैं। जिससे इनके कई दुश्मन बन जाते हैं।
9. इनके नेतृत्व की क्षमता जन्म से ही होती है इसलिए ये अच्छे लीडर और प्रशासनिक अधिकारी हो सकते हैं।
10. ये कम बोलना पसंद करते हैं। हठी और अभिमानी भी होते हैं। प्रेम संबंधों से इन्हें दुख मिलता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम