Aaj Ka Panchang 6 दिसंबर 2025: बुध बदलेगा राशि, कब से कब तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त? जानें डिटेल

Published : Dec 06, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 6 दिसंबर 2025

सार

6 December 2025 Ka Panchang: 6 दिसंबर, शनिवार को बुध ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 दिसंबर 2025, शनिवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि को सुमंगला भी कहा जाता है क्योंकि इस तिथि में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार द्वितिया तिथि के स्वामी ब्रह्मदेव हैं। इसलिए द्वितिया तिथि पर इनकी पूजा करनी चाहिए। इस दिन द्विपुष्कर, वज्र, मुद्गर, शुभ और शुक्ल नाम के 5 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। आगे जानें शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Amavasya Date 2026: जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या कब? नोट करें डेट्स

6 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को बुध ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में गजकेसरी योग बनाएंगे। इनके अलावा शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Hindu Panchang: शुरू हुआ हिंदू पंचांग का दसवां महीना, जानें क्या है नाम, कब तक रहेगा?

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (6 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 38 मिनिट से 10 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

6 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:59 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 06 7:06 PM
चन्द्रास्त - Dec 07 9:23 AM

6 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (6 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:18 से 09:38 तक
सुबह 11:56 से 12:39 तक (अभिजीत मुहूर्त)
सुबह 12:17 से 01:37 तक
दोपहर 02:57 से 04:17 तक

6 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:37 PM – 2:57 PM
कुलिक - 6:59 AM – 8:18 AM
दुर्मुहूर्त - 08:24 AM – 09:06 AM
वर्ज्यम् - 04:17 PM – 05:43 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम