Lal Kitab Ke Totke: मिथुन राशि वालों को नहीं मिल रहा किस्मत का साथ तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय

Published : Jul 20, 2025, 11:37 AM IST
Lal Kitaab Upay for mithun Rashi

सार

Lal Kitab Ke Upay: ग्रहों की स्थिति ठीक न होने से कईं बार कुछ राशि के लोगों को किस्मत का साथ नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में अगर लाल किताब के कुछ आसान उपाय किए जाएं तो रूठी किस्मत भी साथ देने लगती है।

Mithun Rashi Ke Liye Lal Kitab Ke Upay: ज्योति शास्त्र के अनुसार राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं, इनमें से तीसरी राशि है मिथुन। इसका चिह्न 2 लड़कियां हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। कईं बार ग्रहों की स्थिति शुभ न होने के कारण मिथुन राशि के लोगों को किस्मत का साथ नहीं मिलता और इन्हें हर काम में असफलता का सामना करना पड़ता है। लाल किताब में राशि अनुसार अचूक उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से इनकी परेशानी दूर हो सकती है। आगे जानिए मिथुन राशि के लिए लाल किताब के उपाय…

मिथुन राशि वाले किसकी पूजा करें?

लाल किताब के अनुसार, मिथुन राशि वालों को प्रत्येक बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा करनी चाहिए। पूजा के साथ-साथ उनके मंत्र व स्तुतियों का पाठ भी करें तो इन्हें और भी जल्दी शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। श्रीगणेश की कृपा से इनकी बुद्धि और वाणी में कुशलता आती है, जिससे इन्हें किस्मत का साथ मिलता है।

ये भी पढ़ें-

Nag Panchami 2025: कब है नागपंचमी? जानें पूजा के मंत्र और मुहूर्त

 

मिथुन राशि वाले किन चीजों का दान करें?

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है, इसलिए इस राशि के लोगों को बुध से संबंधित चीजों का दान ब्राह्मण या जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। ये हैं बुध से संबंधित चीजें-हरी मूंग, हरे कपड़े, हरी सब्जियां, हरी चूड़ियां। इनके अलावा मिथुन राशि के लोगों को अपनी इच्छा अनुसार किन्नरों को धन का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि वाले किन मंत्रों का जाप करें?

वृष राशि के लोगों को बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और हर तरह की समस्या का अंत भी होगा। इन मंत्रों का जाप हरे हकीक या रुद्राक्ष की माला से करें। ये हैं बुध के आसान मंत्र-
- ऊं सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात्
- ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
- ऊं ऐं स्त्रीं श्रीं बुधाय नमः"

मिथुन राशि वाले किस रंग के कपड़े पहनें?

मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अगर इस रंग के कपड़े न पहन पाएं तो रूमाल भी अपने साथ रख सकते हैं। इन लोगों को गहरे रंग जैसे काला, कत्थई आदि रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इससे इन्हें किस्मत का साथ मिल सकता है।

ये छोटे उपाय भी बड़े काम के

1. गुड लक के लिए मिथुन राशि वाले 27 बुधवार का व्रत रखें।
2. प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा खिलाएं।
3. तांबे का सिक्का ताबीज की तरह गले में पहनें।
4. किन्नरों को हरी चूड़ी का दान करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Rukmini Ashtami 2025: कब है रुक्मिणी अष्टमी, 11 या 12 दिसंबर?
Mahakal Bhasma Aarti: नए साल पर कैसे करें महाकाल भस्म आरती की बुकिंग? यहां जानें