इस डरावने मंदिर में रात में जाने से डरते हैं लोग, कहते हैं इसे ‘राजस्थान का खजूराहो’

Published : Apr 17, 2025, 05:44 PM IST
kiradu-temple-barmer

सार

Mysterious temple: हमारे देश में अनेक रहस्यमयी मंदिर हैं, इन्हीं में से एक है बाड़मेर का किराडू मंदिर। इस मंदिर से जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं, जिसके चलते शाम होने के बाद इस मंदिर के आस-पास कोई नहीं फटकता। 

Mysterious temple: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां अनेक प्राचीन मंदिर हैं तो कुछ के साथ बहुत सी अजीब मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान के बाड़मेर में है, जिसे किराडू मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर से कईं रहस्य जुड़े हुए हैं, यही कारण है कि सूरज ढलने के बाद इस मंदिर के आस-पास भी कोई नहीं फटकता। सिर्फ दिन के उजाले में ही यहां लोग आ-जा सकते हैं। आगे जानिए क्या है किराडू मंदिर का रहस्य…

1 हजार साल पुराना है ये मंदिर

बाड़मेर से लगभग 43 किलोमीटर दूर हाथमा गांव में किराडू मंदिर स्थित है। इस मंदिर को खजुराहो शैली से बनाया गया है, इसलिए इसे राजस्थान का खजुराहो भी कहते हैं। कहते हैं कि 1161 ई.पूर्व इस स्थान को किराट कूप के नाम से जाना जाता था। करीब 1000 ई. में यहां 5 मंदिरों का निर्माण करवाया गया। लेकिन इन मंदिरों को किसने बनवाया इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं है। खंडहर से दिखने वाले ये 5 मंदिर देखने वालों को मोहित कर लेते हैं।

ये है मंदिर से जुड़ी डरावनी कथा

किराडू मंदिर से एक डरावनी कथा जुड़ी है, उसके अनुसार, ‘किसी समय एक साधु अपने शिष्यों के साथ यहां आए थे और कुछ दिन रूके भी थे। एक दिन जब साधु कहीं गए हुए थे, अचानक उनके एक शिष्य की तबीयत बिगड़ गई। अन्य शिष्यों ने गांव वालों से मदद मांगी लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। बाद में जब साधु को ये बात पता चली तो उन्होंने क्रोधित होकर गांव वालों को श्राप दे दिया कि यदि सूर्यास्त के बाद यहां कोई आएगा तो वह पत्थर के बन जाएगा। एक महिला ने साधु की बात नहीं मानी और शाम को मंदिर में आ गई, जिसके चलते वह पत्थर में बदल गई। यही कारण है आज भी शाम होने के बाद कोई भी इस मंदिर के आस-पास नहीं आता।


कैसे पहुंचें किराडू मंदिर?

- किराडू मंदिर से सबसे नजदीक हवाई अड्डा जोधपुर में है। यहां से बाड़मेर लगभग 220 किमी दूर है। हवाई अड्डे से किराडू मंदिर जाने के लिए आप टैक्सी, केब या बस से यात्रा कर सकते हैं।
- किराडू मंदिर से निकटतम रेलवे स्टेशन बाड़मेर है जो देश के प्रमुख रेल मार्गों से जुड़ा हुआ है।
- बाड़मेर राजस्थान का प्रमुख शहर है। देश के किसी भी हिस्से से आप सड़क मार्ग द्वारा यहां पहुंच सकते हैं।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो लोक मान्यताओं पर आधारित है। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज