Published : Jul 29, 2025, 08:48 AM ISTUpdated : Jul 29, 2025, 08:49 AM IST
Nag Panchami 2025: 29 जुलाई, मंगलवार को नाग पंचमी है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। उज्जैन के ज्योतिषचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें राशि अनुसार कालसर्प दोष के उपाय…
Rashi Anusar Kalsarp Dosh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उसे अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नागपंचमी पर राशि अनुसार उपाय करने से कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई, मंगलवार को है। जानें नाग पंचमी पर राशि अनुसार कौन-से उपाय करें…
DID YOU KNOW ?
कुंडली में कैसे बनता है कालसर्प दोष?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में राहु और केतु के बीच अन्य सभी ग्रह आ जाते हैं तो ऐसी स्थिति में कालसर्प दोष का निर्माण होता है। कालसर्प दोष 12 प्रकार का होता है।
213
मेष राशि के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग नागपंचमी पर राहु और केतु की पूजा करें, संभव हो तो इनके मंत्रों का जाप भी करें। साथ ही नागदेवता की पूजा करते समय ऊं नागेंद्रहाराय नम: मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करे तो कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव कम हो सकता है।
313
वृषभ राशि के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि के लोगों नागपंचमी पर किसी योग्य पंडित से कालसर्प दोष निवारण की पूजा करवाएं। अगर ऐसा न कर पाएं तो तांबे से बना नाग-नागिन का जोड़ा नदी में प्रवाहित करें। इससे इनका दुर्भाग्य कम हो सकता है।
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग नागपंचमी पर जरूरतमंदों को अनाज और भोजन का दान करें। साथ ही अपने घर पर किसी योग्य पंडित से रुद्राभिषेक करवाएं। ऐसा करने से इनके जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं।
513
कर्क राशि के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि वाले नागपंचमी पर शिवलिंग का अभिषेक स्वच्छ जल से करें। अभिषेक करते समय ऊं भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात् मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे इन्हें राहत मिलेगी।
613
सिंह राशि के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा करें और सर्प सूक्त का पाठ कम से कम 5 बार करें। सर्प सूक्त के पाठ से नाग देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं और इसका पाठ करने वालों की हर इच्छा पूरी करते हैं।
713
कन्या राशि के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी भी बुधदेव हैं। ये लोग राहु और केतु से संबंधित चीजों का दान जरूरतमंदों को करें। इसके लिए किसी योग्य विद्वान से सलाह लें। साथ ही विधि-विधान से नागदेवता की पूजा भी करें। इन्हें जल्दी ही लाभ होगा।
813
तुला राशि के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। ये लोग किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग के साथ-साथ नागदेवता का भी गाय के दूध से अभिषेक करें। इसके बाद वहीं बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें। इससे कालसर्प दोष का प्रभाव कम होगा।
913
वृश्चिक राशि के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग घर पर ही नाग देवता की पूजा करें और नवनाग स्त्रोत का पाठ कम से कम 108 बार करें। ये है नवनाग स्त्रोत- अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्। शङ्खपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥ एतानि नवनामानि नागानां च महात्मनाम्। सायंकाले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः॥ तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥
1013
धनु राशि के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले नागपंचमी पर केसर मिश्रित दूध से नागदेवता का अभिषेक करें और पीली मिठाई या फल जैसे केले आदि का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
1113
मकर के लिए कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग नागपंचमी पर किसी शिव मंदिर में तांबे से बनी नागदेवता की प्रतिमा का दान करें। साथ ही नागदेवता की पूजा कर जीवन में चल रही परेशानियां कम करने की प्रार्थना करें।
1213
कुंभ राशि कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग नागपंचमी पर भगवान शिव और नाग देवता की पूजा विधि-विधान से करें और ऊं नागदेवताय नमः मंत्र का जाप भी करें। इससे कालसर्प दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है।
1313
मीन राशि कालसर्प दोष का उपाय
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग किसी नदी या तालाब में कोयले के टुकड़े, मसूर की दाल और नारियल प्रवाहित करें। साथ ही कालसर्प दोष निवारण के लिए विधि-विधान से पूजा भी करवाएं। इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi