MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर सांप को दूध पिलाना सही या गलत? जानें नागों से जुड़े 7 फैक्ट्स

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर सांप को दूध पिलाना सही या गलत? जानें नागों से जुड़े 7 फैक्ट्स

Nag Panchami 2025 Kab Hai: 29 जुलाई, मंगलवार को नागपंचमी है। इस दिन लोग नागदेवता की पूजा करते हैं। नागों से जुड़ी अनेक मान्यताएं हमारे समाज में प्रचलित है लेकिन इनके फैक्ट्स के बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

4 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jul 28 2025, 07:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
नाग पंचमी 29 जुलाई को
Image Credit : Gemini

नाग पंचमी 29 जुलाई को

Myths And Facts Related To Snakes: नागों से जुड़ी कईं मान्यताएं हमारे समाज में प्रचलित है जैसे- नाग इच्छाधारी होते हैं और इनके पास चमत्कारी मणि होती है। नाग अपने साथी की मौत का बदला लेते हैं आदि। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित सर्प अनुसंधान केंद्र के संस्थापक डॉ. मुकेश इंगले ने अपनी एक किताब में सांपों से जुड़ी इन मान्यताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। नाग पंचमी (29 जुलाई, मंगलवार) के मौके पर जानिए सांपों से जुड़े मिथ और उनसे जुड़े रोचक फैक्ट…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
क्या सांप दूध पीते हैं?
Image Credit : Gemini

क्या सांप दूध पीते हैं?

सर्प वैज्ञानिक डॉ. मुकेश इंगले ने अपनी किताब में स्पष्ट लिखा है कि सांप एक मांसाहारी जीव है जो छोटे-छोटे जानवर जैसे-मेंढ़क, चूहा आदि को खाता है। इसका दूध से दूर-दूर तक कोई संबंध है। अगर जबरदस्ती कोई सांप को दूध पिलाए तो ये इनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है क्योंकि दूध इनका आहार नहीं है। दूध पिलाने से सांपों को निमोनिया हो सकता है, जिससे इनकी जान भी जा सकती है।

Related Articles

Related image1
Nag Panchami Ki Katha: कैसे एक नाग ने भाई बनकर निभाया अपना फर्ज? पढ़ें नागपंचमी की रोचक कथा
Related image2
Nag Panchami 2025: नागपंचमी 29 जुलाई को, जानें कैसे करें पूजा और दिन भर के शुभ मुहूर्त
38
क्या अपना रूप बदल लेते हैं नाग?
Image Credit : Gemini

क्या अपना रूप बदल लेते हैं नाग?

डॉ. इंगले ने अपनी पुस्तक में बताया है कि नागों के रूप बदलने यानी इच्छाधारी होने की कथाएं सिर्फ फिल्मों में देखने को मिलती है, वास्तविकता का इससे कोई संबंध नहीं है। सांपों की कोई प्रजाति इच्छाधारी नहीं होती। ये सिर्फ एक भ्रम है जो पुरातन समय से चला आ रहा है। फिल्मों में इसे दर्शाकर लोगों को भ्रमित किया गया है।

48
क्या सांप के पास मणि होती है?
Image Credit : Gemini

क्या सांप के पास मणि होती है?

सांपों से जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि इनके पास एक चमत्कारी मणि होती है। डॉ. इंगले के मुताबिक ये मान्यता भी पूरी तरह से गलत है। अभी तक किसी रिसर्च में ये सांप के पास मणि नहीं पाई गई है। इस मान्यता से जुड़ा एक तथ्य ये है कि जब कोबरा सांप अपना फन फैलाता है तो ऊपर एक चमकीला निशान दिखाई देता है। लोग इसे ही मणि मान लेते हैं। जबकि ऐसा होता नहीं है।

58
क्या अपने साथी की मौत का बदला लेते हैं सांप?
Image Credit : Gemini

क्या अपने साथी की मौत का बदला लेते हैं सांप?

कुछ फिल्मों में बताया गया है कि सांप अपने साथी की मौत का बदला लेते हैं। ये बात भी पूरी तरह से गलत है। डॉ. इंगले की मानें तो सांप एक अल्प बुद्धि वाला जीव है, उसके मस्तिष्क में वो हिस्सा होता ही नहीं है जहां वो पुरानी यादें एकत्र कर सके। इसलिए ये कहना कि सांप अपने साथ की मौत का बदला लेते हैं, पूरी तरह से गलत है।

68
क्या बीन की धुन पर नाचते हैं सांप?
Image Credit : Gemini

क्या बीन की धुन पर नाचते हैं सांप?

सपेरे दावा करते हैं कि सांप उनकी बीन की धुन पर नाचते हैं, जबकि ऐसा नहीं हो। डॉ. इंगले की पुस्तक में स्पष्ट लिखा है कि सांप के तो कान ही नहीं होते। वह तो हवा के कंपन से प्रतिक्रिया करता है। जब कोई सपेरा सांप के सामने अपनी बीन लहराता है तो सांप भी उसे देखकर हिलता-डुलत है। इसे देखकर लोग समझते हैं कि सांप बीन की धुन पर नाच रहा है, लेकिन ये मान्यता भी पूरी तरह से गलत है।

78
क्या दो मुंह वाले सांप भी होते हैं?
Image Credit : Gemini

क्या दो मुंह वाले सांप भी होते हैं?

कुछ लोग दो मुंह वाले सांप होने का दावा भी करते हैं जो कि पूरी तरह से गलत है। डॉ. इंगले ने अपनी पुस्तक में बताया है कि दो मुंह वाले सांप होनेकी धारणा भी पूरी तरह से गलत है। रिसर्च में पाया गया है कि कुछ सांपों की पूंछ बहुत मोटी होती है, जिससे ऐसा लगता है कि इस सांप के दोनों सिरों पर मुंह है, जबकि ऐसा होता नहीं है।

88
क्या सांप उड़ते भी हैं?
Image Credit : Gemini

क्या सांप उड़ते भी हैं?

सांपों के उड़ने की बात भी काफी प्रचलित है। डॉ. इंगले के मुताबिक सांपों की एक खास प्रजाति है, जिसे क्राइसोपेलिया कहते हैं। ये सांप पेड़ों पर रहते हैं। ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने के लिए अपने शरीर को फैलाकर चौड़ कर लेते हैं और जब छलांग लगाते हैं तो ऐसा लगता है कि ये उड़ रहे हैं। इन्हें छलांग लगाते देख ऐसा भ्रम होता है कि जैसे ये उड़ रहे हैं। जबकि ऐसा होता नहीं है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
नाग पंचमी
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Recommended image2
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम
Recommended image3
Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Recommended image4
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image5
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Related Stories
Recommended image1
Nag Panchami Ki Katha: कैसे एक नाग ने भाई बनकर निभाया अपना फर्ज? पढ़ें नागपंचमी की रोचक कथा
Recommended image2
Nag Panchami 2025: नागपंचमी 29 जुलाई को, जानें कैसे करें पूजा और दिन भर के शुभ मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved