MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Nag Panchami 2025: नागपंचमी 29 जुलाई को, जानें कैसे करें पूजा और दिन भर के शुभ मुहूर्त

Nag Panchami 2025: नागपंचमी 29 जुलाई को, जानें कैसे करें पूजा और दिन भर के शुभ मुहूर्त

Nag Panchami 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व सैकड़ों सालों में मनाया जा रहा है। इस दिन नागदेवता की पूजा करने की परंपरा है। नागपंचमी पर प्रमुख नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

4 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Jul 29 2025, 07:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें नागपंचमी 2025 से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें नागपंचमी 2025 से जुड़ी हर बात

Nag Panchami 2025 Details: हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में कईं प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं, नागपंचमी भी इनमें से एक है। नाग को भगवान शिव का आभूषण भी कहा जाता है। नागराज वासुकि हमेशा भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग नागदेवता की पूजा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उन पर नागदेवता की कृपा बनी रहेगी। जानें साल 2025 में कब है नागपंचमी, इस दिन कैसे करें नागदेवता की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें आदि पूरी डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
कब है नागपंचमी 2025? (Nag Panchami 2025 Date)
Image Credit : Getty

कब है नागपंचमी 2025? (Nag Panchami 2025 Date)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, इस बार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 28 जुलाई, सोमवार की रात 11:24 से शुरू होगी, जो 29 जुलाई, मंगलवार की रात 12:46 तक रहेगी। चूंकि पंचमी तिथि का सूर्योदय 29 जुलाई को होगा, इसलिए इसी दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। 29 जुलाई को शिव, प्रजापति और सौम्य नाम के 3 शुभ योग रहेंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाएगा।

Related Articles

Related image1
Nag Panchami 2025: कैसे शुरू हुआ नागों का वंश, कौन हैं इनका माता-पिता? जानें रोचक कथा
Related image2
Nag Panchami 2025: कौन हैं वो ऋषि जिनका नाम लेते ही भाग जाते हैं सांप?
36
नागपंचमी 2025 पूजा मुहूर्त (Nag Panchami 2025 Shubh Muhurat)
Image Credit : Getty

नागपंचमी 2025 पूजा मुहूर्त (Nag Panchami 2025 Shubh Muhurat)

ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, नाग पंचमी पर पूजा के कई शुभ मुहूर्त रहेंगे, लेकिन सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 05:41 से 08:23 तक रहेगा। इसके अलावा दिन भर के अन्य मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 09:16 से 10:55 तक
- सुबह 10:55 से दोपहर 12:33 तक
- दोपहर 12:07 से 12:59 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:33 से 02:11 तक
- दोपहर 03:49 से शाम 05:28 तक

46
नाग पंचमी पूजा विधि-मंत्र (Nag Panchami Puja Vidhi-Mantra)
Image Credit : Getty

नाग पंचमी पूजा विधि-मंत्र (Nag Panchami Puja Vidhi-Mantra)

- नाग पंचमी की सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें। दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें।
- ऊपर बताए गए किसी भी शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की पूरी तैयारी कर लें। शुभ मुहूर्त में घर में किसी स्थान को साफ कर लें और यहां लकड़ी का एक पटिया रख दें।
- इस पटिए पर भगवान शिव का ध्यान करते हुए सोने, चांदी या तांबे से बनी नाग-नागिन के जोड़े की
प्रतिमा स्थापित करें और ये मंत्र बोलें-
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।
तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।
- नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा का पहले गाय के दूध से अभिषेक करें, इसके बाद शुद्ध जल से। नाग देवता की प्रतिमा के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
- अब नाग प्रतिमा पर फूलों की माला अर्पित करें। एक-एक करके गंध, रोली, अबीर, गुलाल, चावल, फूल, नारियल आदि चीजें चढ़ाएं। इसके बाद दूध का भोग लगाएं।
- इस तरह पूजा करने के बाद नागदेवता की आरती करें। नाग पंचमी पर इस तरह पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।

56
नाग पंचमी की कथा (Nag Panchami Ki Katha)
Image Credit : Getty

नाग पंचमी की कथा (Nag Panchami Ki Katha)

प्राचीन समय में पांडव वंश में जन्में राजा जनमेजय ने अपने पिता परीक्षित की मृत्यु का बदला लेने के लिए नाग दाह यज्ञ किया। इस यज्ञ में हजारों सांप आकर आकर भस्म होने लगे। तब नागों की बहन जरत्कारू के पुत्र आस्तिक ने उस नाग दाह यज्ञ को रूकवाया और नागों के वंश को बचाया। आस्तिक मुनि ने नागों की पूजा भी। तभी से नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है।

66
नाग देवता की आरती (Nag Panchami Ki Aarti Lyrics In Hindi)
Image Credit : Getty

नाग देवता की आरती (Nag Panchami Ki Aarti Lyrics In Hindi)

आरती कीजे श्री नाग देवता की,
भूमि का भार वहनकर्ता की।
उग्र रूप है तुम्हारा देवा,
भक्त सभी करते हैं सेवा।
मनोकामना पूर्ण करते,
तन-मन से जो सेवा करते।
आरती कीजे श्री नाग देवता की,
भूमि का भार वहनकर्ता की।
भक्तों के संकट हारी की,
आरती कीजे श्री नाग देवता की।
आरती कीजे श्री नाग देवता की,
भूमि का भार वहनकर्ता की।
महादेव के गले की शोभा,
ग्राम देवता में है पूजा।
श्वेत वर्ण है तुम्हारी ध्वजा,
दास ऊंकार पर रहती कृपा।
सहस्रफनधारी की,
आरती कीजे श्री नाग देवता की।
आरती कीजे श्री नाग देवता की,
भूमि का भार वहनकर्ता की।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
नाग पंचमी
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ganesh Chaturthi 2026: गणपति लाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इस समय चांद देखना है वर्जित
Recommended image2
Janmashtami 2026: आधी रात की पूजा में न हो कोई कमी, जन्माष्टमी से पहले तैयार रखें ये 35+ जरूरी सामग्री
Recommended image3
Sawan Shivratri 2026: 11 अगस्त को करें ये 5 उपाय, भोलेनाथ की कृपा से पूरी हो सकती है मनोकामना!
Recommended image4
Somvati Amavasya: सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं क्यों देती हैं 108 भंवरी? क्या है धार्मिक महत्व
Recommended image5
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Related Stories
Recommended image1
Nag Panchami 2025: कैसे शुरू हुआ नागों का वंश, कौन हैं इनका माता-पिता? जानें रोचक कथा
Recommended image2
Nag Panchami 2025: कौन हैं वो ऋषि जिनका नाम लेते ही भाग जाते हैं सांप?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved