Nirjala Ekadashi 2024 Upay: निर्जला एकादशी 18 जून को, राशि अनुसार उपाय करने दूर होगा दुर्भाग्य

Nirjala Ekadashi 2024 Upay: इस बार 18 जून, मंगलवार को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। इसे साल की सबसे बड़ी एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी का महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

 

Manish Meharele | Published : Jun 18, 2024 3:23 AM IST

Nirjala Ekadashi 2024 Rashi Anusar Upay: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 18 जून, मंगलवार को है। इस दिन बिना पानी पिए व्रत रखना पड़ता है, इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहते हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस दिन विशेष उपाय किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो दुर्भाग्य दूर हो सकता है। आगे जानें इन उपायों के बारे में…

मेष राशि: इस राशि के लोग निर्जला एकादशी पर 7 तरह के अनाज का दान जरूरतमंदों को करें। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप भी करें। इससे इनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Latest Videos

वृषभ राशि: इस राशि वाले सफेद वस्त्र, चीनी, चावल, दूध-दही का दान गरीबों को करें। साथ ही भगवान विष्णु की प्रतिमा का अभिषेक गाय के दूध से करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं, साथ ही बांसुरी भी अर्पित करें। इससे इनकी लाइफ की निगेटिविटी दूर होगी और शुभ फल मिलेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वाले भगवान विष्णु को गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते भी जरूर डालें। इस उपाय से इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लोग भगवान विष्णु को शहद- गुड़ का भोग लगाएं। गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ भी करें। इससे इन्हें मानसिक शांति का अनुभव होगा।

कन्या राशि: इस राशि के लोग पीपल की पूजा करें और भगवान विष्णु को ड्राय फ्रूट से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय से आने वाले संकट टल सकते हैं।

तुला राशि: ये लोग जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन दान करें। साथ ही भगवान विष्णु के मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाएं। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि वाले पानी में लाल चंदन मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करते समय विष्णु सहस्त्रनाम का जाप भी करें तो फायदा होगा।

धनु राशि: इस राशि वाले पीले फल जैसे आम, पपीता और केले का भोग भगवान विष्णु को लगाएं और बाद में इन्हें गरीबों में बांट दें। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

मकर राशि: इस राशि के लोग गाय के दूध में काले तिल डालकर भगवान विष्णु की प्रतिमा का अभिषेक करें। इससे इन्हें हर काम में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि वाले भगवान विष्णु को तिल के तेल का दीपक लगाएं और तिल का दान भी करें। इस धन लाभ के योग बन सकते हैं।

मीन राशि: इस राशि के लोग केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु की प्रतिमा का अभिषेक करें। मस्तक पर केसर का तिलक भी लगाएं। इससे इन्हें फायदा होगा।


ये भी पढ़ें-

किन 3 लोगों की संपत्ति पर जबरन अधिकार नहीं करना चाहिए?


Ashadh Gupt Navratri 2024: कब से शुरू होगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि, क्यों खास रहेंगे ये 9 दिन?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो