नाक के शेप में छिपे हैं पर्सनालिटी से जुड़े गहरे राज, कैसी नाक वाली लड़की होती है परफेक्ट वाइफ?

Published : Jun 25, 2024, 04:37 PM IST

Personality Acording To Nose Shape: नाक चेहरे का खास अंग होता है। इसी से व्यक्ति सांस लेता है और इसकी बदौलत ही जीवित भी रहता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की नाक का शेप देखकर उसके बारे में कईं बातें जानी जा सकती हैं। 

PREV
16
कैसा है आपकी नाक का शेप?

Know the nature from the shape of the nose: सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा प्राचीन शास्त्र है जिसकी मदद से हम किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट को देखकर उसके गुण, स्वभाव एवं भाग्य का आंकलन कर सकते हैं। नाक भी इन अंगों में से एक है। नाक का आकार और प्रकार उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताता है। समुद्र शास्त्र में नाक के भी कईं प्रकार बताए गए हैं। आगे जानें किस आकार वाली नाक वाले व्यक्ति का पर्सनालिटी कैसी होती है…

26
सीधी और बड़ी नाक वाले होते हैं ईमानदार

जिन लोगों की नाक सीधी और सही आकार में होती है, वे लोग ईमानदार और मेहनती होते हैं। वे अपने दम ही पहचान बनाते हैं और समाज में एक साथ स्थान प्राप्त करते हैं। ये कोई अधिकारी या बड़े राजनेता भी हो सकते हैं। पैसों के इनके पास कमी नहीं होती। प्रेम के मामले में ये असफल होते हैं।

36
चपटी नाक वाले होते हैं गुस्सैल

जिन लोगों की नाक सामान्य से थोड़ी चपटी होती है, इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। जल्दबादी में निर्णय लेना इनका दूसरा अवगुण होता है। सामाजिक कामों में हमेशा आगे होते हैं। अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करना इन्हें अच्छे से आता है। ऐसे लोग परिवार का नाम रौशन करते हैं।

46
मनमौजी होते हैं तीखी नाक वाले

जिन लोगों की नाक आगे की ओर ज्यादा तीखी होती है व मनमौजी किस्म के होते हैं। हर बात में सबसे आगे रहने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी ऐसे लोग बुरी संगति में फंसकर शराब आदि की लत में फंस जाते हैं। ये लोग पैसों की तंगी के कारण जीवन भर परेशान रहते हैं।

56
धोखेबाज होते हैं उठी हुई नाक वाले

कुछ लोगों की नाक थोडी उठी हुई होती है। ऐसे लोग धोखेबाज किस्म के होते हैं, इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इन्हें शाही जीवन जीना पसंद होता है, इसके लिए ये हमेशा खुराफात करते रहते हैं। गैरकानूनी कामों में फंसकर ये लोग जेल यात्रा पर भी जा सकते हैं।

66
छोटी और मोटी नाक

छोटी और मोटी नाक वाले व्यक्ति व्यवहार से सहज पर रोमांटिक होते हैं। अक्सर इस तरह की नाक वाले व्यक्तियों को लव मैरिज करना पसंद होता है। मोटी नाक वाले लोग शब्दों के जाल बिछाने में काफी माहिर होते हैं। ये लोग समाज में काफी सम्मान प्राप्त करते हैं।


ये भी पढ़ें-

कैसे पत्नी अपने पति को जीवन भर अग्नि की तरह जलाती है?


Panchak June 2024: जून में बनेगा ‘अग्नि पंचक’ का योग, जानें कब से शुरू होगा, इन 5 दिनों में क्या न करें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories