Eye Shape Personality: समुद्र शास्त्र में शरीर के हर अंग से जुड़ी बातें बताई गई हैं, जैसे यदि किसी की आंखों का रंग काला या भूरा है तो उसका नेचर और फ्यूचर कैसा हो सकता है। इनके अलावा भी आंखों के कईं भेद होते हैं।
Personality Acording To Eye Shape: आंखें शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। हम आंखों के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आंखों के कई भेद होते हैं जैसे- काली आंखें, भूरी आंखें, नशीला आंखें आदि। आंखों के रंग और आकार-प्रकार के आधार पर किसी भी व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में जाना जा सकता है। आगे जानिए आंखों के अनुसार, लोगों का नेचर और फ्यूचर कैसा होता है…
26
लालची होते हैं नशीली आंखों वाले
ऐसी आंखों वाला व्यक्ति हर समय नशे में ही दिखता है, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। ऐसी आंखें सामान्य से थोड़ी कम खुलती है। इनकी पुतलियों का रंग गहरा काला होता है। ऐसी महिलाएं बहुत शातिर और अपनी बात मनवाने वाली होती हैं। ये दिखने में आकर्षक और अधिक बोलने वाली होती हैं। ऐसी आंखों वाले पुरुष लालची हो सकते हैं।
36
मेहनती और समझदार होते हैं ऐसी आंखों वाले
समुद्र शास्त्र में कमल नयन भी आंखों का एक प्रकार बताया गया है। ऐसी आंखें बहुत सुंदर और चमकदार होती हैं। इसकी पुतलियों का रंग गहरा काला होता है। ऐसी आंखों वाले लोग समझदार, पढ़ाई में अव्वल और सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं। ये मेहनती तथा सबका दिल जीतने वाले होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता भी कमाल की होती है।
46
मैच्योर होते हैं बड़ी आंखों वाले
जिन लोगों की आंखें सामान्य से थोड़ी बड़ी होती हैं, वे काफी मैच्योर होते हैं और कम उम्र में ही बड़ी सफलता प्राप्त कर लेते हैं। अनुशासन में रहना इन्हें पसंद होता है। इनका बचपन भले ही गरीबी में बीते, लेकिन इनकी जवानी और बुढ़ापा काफी शानदार होता है।
56
कामचोर होते हैं छोटी आंखों वाले
जिन लोगों की आंखें सामान्य से थोड़ी छोटी होती हैं वे आमतौर पर कामचोर होते हैं। इन्हें दूसरे के पैसों पर ऐश करना पसंद होता है। अगर किसी महिला की ऐसी आंखें हो तो उसका चरित्र ठीक नहीं होता। उसका पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती रहती है।
66
महिलाओं की होती हैं ऐसी आंखें
समुद्र शास्त्र के अनुसार, मृगनयनी भी आंखों का एक प्रकार है, जो दिखने में गोल व बड़ी होती हैं। ऐसी आंखें सिर्फ महिलाओं की होती है। इनका रंग भूरा या नीला हो सकता है। ऐसी महिलाएं काफी लकी और सुंदर भी होती हैं। सभी क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलती है। ऐसी आंखों वाली महिलाएं दयालु, दूसरों का दुख-दर्द समझने वाली व प्यार करने वाली व थोड़ी चंचल होती हैं।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi