Operation Sindoor: पाकिस्तान का कौन-सा शहर भगवान श्रीराम के बेटे के नाम पर है?

Published : May 08, 2025, 04:00 PM ISTUpdated : May 08, 2025, 04:01 PM IST
shri ram son mandir in pakistan

सार

Operation Sindoor: सन 1947 से पहले पाकिस्तान भी भारत का ही हिस्सा था, इसलिए वहां आज भी कईं जगहों पर हिंदू संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। पाकिस्तान में एक शहर ऐसा भी है जिसे भगवान श्रीराम के पुत्र ने बसाया था। 

Pakistan Ka Kon Sa Shahar ShreeRam Ke Bete Ke Naam Par Hai: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा विवाद अब युद्ध में बदलता दिख रहा है। पिछले दिनों भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। 1947 से पहले पाकिस्तान भी भारत का ही अंग था, इसलिए वहां आज भी हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर देखने को मिलते हैं। पाकिस्तान का एक शहर ऐसा भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे भगवान श्रीराम के पुत्र ने बसाया था। आगे जानिए कौन-सा है वो शहर…

श्रीराम के पुत्र ने पाकिस्तान का कौन-सा शहर बसाया था?

भौगोलिक दृष्टि से पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर लाहौर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इस शहर को भगवान श्रीराम के पुत्र लव ने बसाया था। इस शहर का नाम पहले लवपुरी हुआ करता था, जिसे बाद में बदलकर लाहौर कर दिया गया। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने अपने पुत्र कुश को दक्षिण कोसल का राज्य सौंपा था, जिसे कुशस्थली कहा जाता था और वहीं अपने दूसरे पुत्र लव को पंजाब का राज्य दिया था। लव ने अपनी एक अलग राजधानी बनाई, जिसे उन्होंने लवपुरी नाम बना दिया। यही लवपुरी आज लाहौर के नाम से फेमस है।

कौन-से किले में है भगवान श्रीराम के बेटे लव का मंदिर?

लाहौर में एक प्राचीन किला है, जिसमें भगवान श्रीराम के पुत्र लव के नाम पर एक मंदिर भी है, जिसे लव मंदिर के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर बहुत ज्यादा पुराना नहीं है, कहते हैं कि जिस समय पंजाब पर सिखों का सम्राज्य था, उसी समय इस मंदिर का निर्माण किया गया था। हालांकि देख-रेख के अभाव में आज ये मंदिर खंडहर में बदलता जा रहा है।

क्या था लव की पत्नी और पुत्रों का नाम?

धर्म ग्रंथों में भगवान श्रीराम के बाद के वंश का भी वर्णन मिलता है। भगवान श्रीराम के पुत्र लव का विवाह सुमति था। लव के अनेक पुत्र थे, जिनमें रोहिताश्व, बृहद्बलि, लबान अभिजात, गम्भीरबाहु और सोमपानि प्रमुख थे। इसके अलावा लव के वंशजों में भवनपाल, रघुपाल, जयपाल, विश्वशब्द, यशोधन, कणक, सत्यधन, निमिष आदि का नाम आता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Unique Temple: इस मंदिर में आज भी गूंजती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की आवाज, रहस्यमयी है ये जगह
किन लोगों को दिखाई देते हैं भूत-प्रेत? जानें जन्म कुंडली से