Palmistry: हथेली की इस रेखा से जानें आपका प्यार सफल होगा या दिल टूटेगा?

Published : May 13, 2025, 09:01 PM IST
palmistry- lines which tell about breakup

सार

HastRekha Ki Khabre: हाथों की रेखा से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर बात जानी जा सकती है। आपको अपना प्यार मिलेगा या नहीं। इस बारे में भी हाथों की लकीरें बहुत कुछ कहती हैं। इन लकीरों के रहस्य को समझकर इसके बारे में जाना जा सकता है। 

Palmistry News: हमारे हाथों में बहुत-सी रेखाएं हैं जो भविष्य से जुड़े अनेक रहस्यों से पर्दा उठा सकती है। लेकिन जानकारी के अभाव में हम इनके बारे में जान वहीं पाते। हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा जरिया है जो हथेली की रेखाओं को रहस्य को न सिर्फ खोलता है बल्कि भविष्य में होने वाली अनेक घटनाओं के बारे में हमें बताता है। आपको प्यार में सफलता मिलेगी या नहीं, इसके बारे में भी हाथ की लकीरों से जाना जा सकता है। आगे जानिए हथेली की कौन-सी रेखा खोलती है लव लाइफ में सफलता का रहस्य…

ये रेखा बताती है प्रेम संबंधों के बारे में

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की हथेली के बीच में हृदय रेखा होती है। ये रेखा बृहस्पति पर्वत (इंडेक्स फिंगर के नीचे) से शुरू होती है और बुध पर्वत (सबसे छोटी उंगली के नीचे) की ओर जाकर खत्म होती है। ये रेखा प्रेम संबंधों के बारे में काफी कुछ बताती है जैसे आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी या नहीं और आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? आगे जानिए और क्या-क्या बताती है ये रेखा…

1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिसके हाथ में हृदय रेखा टूटी हुई हो, ऐसा व्यक्ति को अपने जीवन में प्रेम के मामलों में कईं बार असफलता मिलती है।
2. यदि किसी व्यक्ति की हथेली हृदय रेखा के समानांतर एक और रेखा हो तो ऐसे व्यक्ति के अनेक प्रेम संबंध होने की संभावना रहती है।
3. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि हृदय रेखा इंडेक्स फिंगर के ठीक नीचे से शुरू हो हो तो ऐसा व्यक्ति अपने पार्टनर को पागलपन की हद तक प्रेम करता है।
4. जिन लोगों के हाथ में हृदय रेखा मिडिल और इंडेक्स फिंगर के बीच से शुरू होती है, ये लोग अपने प्यार के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।
5. अगर ह्रदय रेखा शनि पर्वत (मिडिल फिंगर के नीचे) से शुरू हो तो व्यक्ति के प्रेम में वासना अधिक होती है।
6. जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क और हृदय रेखा हथेली के एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर तक जाती है ऐसा व्यक्ति अपने प्रेमी की परवाह नहीं करता, जिससे कारण उसके प्रेम संबंध टूट सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम