कौन होगा सक्सेस-कौन बनेगा सबका दुलारा...किस्मत बताती है हाथ की ये वाली अंगुली!

Published : Sep 20, 2024, 04:56 PM IST
index-finger-tell-about-success

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, तर्जनी अंगुली आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है। जानें, कैसे लंबी या छोटी तर्जनी अंगुली आपके जीवन को प्रभावित करती है।

Hastrekha Facts: हर व्यक्ति के हाथ की अंगुलियों की लंबाई-चौड़ाई अलग-अलग होती है। हस्तरेखा शास्त्र में इस पर भी विस्तार से अध्ययन किया गया है। अंगुलियों पर कईं तरह के निशान भी पाए जाते हैं। इनका भी हमारे स्वभाव और भविष्य पर गहरा असर होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार…

अंगुल्य करशाखा: स्यु: पुंस्यंगुष्ठ प्रदेशिनी।
मध्यमानामिका चापि कनिष्ठा चेति ता: क्रमात्।।

अर्थ- हाथ की रेखाओं का अलग-अलग प्रभाव रखती हैं। अंगूठे के पास वाली अंगुली को तर्जनी कहते हैं। उसके आगे मध्यमा अंगुली होती है। उसके पास अनामिका अंगुली और अंत में कनिष्ठिका कहते हैं।


 

तर्जनी अंगुली होती है बहुत खास
अंगूठे के पास वाली अंगुली को तर्जनी कहते हैं, जिसे इण्डेक्स फिंगर भी कहा जाता है। इस अंगुली के ठीक नीचे बृहस्पति ग्रह का स्थान माना जाता है, इसलिए इसे बृहस्पति की अंगुली भी कहते हैं। ये अंगुली हमारी महत्वकांक्षाओं के बारे में काफी कुछ बताती है साथ ही लीडरशिप की क्षमता का प्रतीक भी मानी जाती है। इस अंगुली के आकार और इस पर बने चिह्नों के आधार पर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।

तर्जनी अंगुली लंबी हो तो…
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर तर्जनी अंगुली का आकार सामान्य से थोड़ा बड़ा होता है तो ऐसा व्यक्ति अभिमानी होता है। ये सुख-सुविधाओं का शौक रखता है और अपने पैसों का दिखावा करता है। इस तरह के लोग दूसरों पर रौब की कोशिश करते हैं और बड़े पद पर भी होते हैं। इनकी फैमिली लाइफ बहुत डिसिप्लिन होती है। ये सफल लीडर साबित होते हैं।

तर्जनी अंगुली छोटी हो तो…
यदि किसी व्यक्ति की तर्जनी अंगुली छोटी हो तो ऐसा व्यक्ति मिलनसार होता है। ये कम समय में ही किसी का भी चहेता बन जाता है। ये न्याय प्रिय होते हैं, गलत काम करना और उसमें साथ देना इन्हें पसंद नहीं होता। ऐसे लोग या तो साहित्यकार होते हैं या फिर सफल बिजनेस मैन। ये परिवार की हर जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं।

अंगुली का सिरा चौड़ा हो तो…
जिस व्यक्ति की तर्जनी अंगुली का सिरा चौड़ा होता है, ऐसे लोग तेज दिमाग वाले होते हैं। ये हमेशा सच बोलने में विश्वास रखते हैं। इनके जीवन में कईं उतार-चढ़ाव आते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। ये मेहनत से नहीं कतराते। ये जो ठान लेते हैं करके ही रहते हैं। इनकी संतान बड़ा नाम कमाती है।

अंगुली का सिरा नोकदार हो तो…
जिस व्यक्ति की तर्जनी अंगुली का सिरा नुकीला होता है, ऐसे लोगों का स्वभाव चंचल होता है। ये कोई भी काम सोच-समझकर नहीं करते, जिसके कारण इन्हें अपमान का सामना करना पड़ता है। इनका जीवन पैसों के अभाव में गुजरता है। इनकी फैमिली लाइफ भी ठीक नहीं रहती है। सेहत बार-बार बिगड़ती रहती है।

 

ये भी पढ़ें-

सिर्फ किस्मत वाली लड़कियों की हथेली में होते हैं ये 10 निशान


पति करता है सच्चा प्यार या दे रहा धोखा? राज खोल देगा हथेली का ये हिस्सा


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम