Palmistry: हमारी हथेली में कई सारी छोटी-बड़ी रेखाएं दिखाई देती हैं। इनमें से कुछ रेखाएं ही सबसे ज्यादा स्पष्ट तौर पर दिखाई देती है। मस्तिष्क रेखा भी इन रेखाओं में एक है। ये रेखा हथेली की तीसरी सबसे बड़ी रेखा होती है।
हमारी हथेली में तो अनेक रेखाएं होती हैं, लेकिन इन सभी में मस्तिष्क रेखा बहुत खास होती हैं। (Palmistry) ये रेखा अंगूठे और तर्जनी उंगली के मध्य से में निकलते हुए सीधे आगे बढ़ती है। कभी-कभी इस रेखा में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलती है। एशियानेट हिंदी ने अपने पाठकों के लिए हस्तरेखा (know future from palm line) की एक सीरीज शुरू की है, हस्तरेखा से जानें भविष्य। इस सीरीज के अंतर्गत पहले हम आपको मस्तिष्क रेखा से जुड़ी कई खास बातें पहले बता चुके हैं। आगे जानिए मस्तिष्क रेखा से जुड़ी कुछ अन्य खास बातें…
26
जल्दी मृत्यु का संकेत देती है ऐसी रेखा
जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा जितनी छोटी होगी, उसका मानसिक विकास उतना ही कम होता है। ये रेखा शनि पर्वत की ओर उठती दिखाई दे तो ऐसे व्यक्ति की सेहत अक्सर खराब रहती है और उसकी शीघ्र मृत्यु के योग भी बनते हैं। मृत्यु का कारण ब्रेन हैमरेज या मस्तिष्क ज्वर हो सकता है।
36
अस्थिर मन का संकेत है लहरदार मस्तिष्क रेखा
यदि मस्तिष्क रेखा टेढ़ी-मेढ़ी और लहरदार है तो ऐसे व्यक्ति की विचारधारा कभी एक सी नहीं रह पाती और बदलती रहती है। ऐसे लोगों में एकाग्रता की कमी रहती है। ये लोग अपने लक्ष्य को पाने में प्राय: असफल सावित होते हैं। ये विश्वास करने योग्य नहीं रहते। इनसे दूर रहने में भी भलाई है।
46
ऐसे लोग होते हैं इमोशनल
जिसकी हथेली में मस्तिष्क रेखा ऊपर की ओर उठती हुई ह्रदय रेखा के नजदीक पहुंच जाती है। ऐसे लोग भावुक यानी इमोशनल होते हैं। कई बार भावनाओं में बहकर गलत फैसले ले लेते हैं, जिस पर बाद में इन्हें पछतावा होता है। यहां ये बात देखने योग्य होती है ये मस्तिष्क रेखा ह्रदय रेखा के कितनी करीब तक जाती है। इसी के आधार पर अन्य बातें तय होती हैं।
56
दार्शनिक होते हैं ऐसे लोग
जिसकी हथेली में मस्तिष्क रेखा चंद्र पर्वत की ओर झुकी हुई होती है, ऐसे लोग दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं। यदि मस्तिष्क रेखा पुन: ऊपर की ओर उठ जाए तो समझें कि मनुष्य पुनः व्यावहारिक बुद्धि संपन्न हो गया है। यदि झुकाव किसी पर्वत विशेष की ओर हो तो व्यक्ति उस पर्वत संबंधी दोष के कारण अव्यावहारिक हो जाता है।
66
कामुक होते हैं ऐसे लोग
जिस व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा प्रारम्भ से गहरे झुकाव में पतली एवं झुकाव के बाद शृंखलाकार हो तो ऐसे व्यक्ति अति कामुक होता है। उसका मन इसी तरह के ख्यालों में उलझा रहता है। कई ऐसे लोग गलत रास्ते पर भी चले जाते हैं, इनका भविष्य भी अंधकारय मय रहता है। इन लोगों की बातों पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi