Palmistry: हथेली की ये रेखा बता देती है आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज?

Published : Jun 24, 2025, 04:54 PM ISTUpdated : Jun 24, 2025, 05:33 PM IST
palmistry- lines which tell about love or arrange marriage

सार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में विवाह से संबंधित रेखा भी होती है, जो ये बताती है कि आपकी लव मैरिज हो सकती है या अरेंज। बहुत कम लोग इस रेखा के बारे में जानते हैं। 

Love Line In Hand: हर व्यक्ति के मन में ये जानने की इच्छा होती है कि उसकी लव मैरिज होगी या अरेंज। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की एक खास रेखा इस रहस्य पर से पर्दा उठा सकती है। इसे विवाह रेखा कहते हैं। इस रेखा को देखकर किसी भी व्यक्ति की लव लाइफ पर विचार किया जाता है। उसके कितने अफेयर होंगे, कितनी शादियां होंगी, ये सब इस रेखा को देखकर जान सकते हैं। आगे जानिए हथेली में कहां होती है ये रेखा और इससे जुड़ी खास बातें…

हथेली में कहां होती है विवाह रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सबसे छोटी अंगुली (लिटिल फिंगर) के नीचे जो आड़ी रेखा होती हैं, इसे विवाह रेखा कहते हैं। जिस स्थान पर ये रेखा होती है उसे बुध पर्वत कहते हैं। ये रेखा एक या इससे अधिक भी हो सकती है। विवाह से संबंधित बातें जानने के लिए लड़कों का दांया और लड़कियों का बायां हाथ देखा जाता है।

क्या बताती है विवाह रेखा?

1. जिस व्यक्ति की हथेली में एक विवाह स्पष्ट रूप से दिखाई देती है, उसकी अरेंज मैरिज होती है और उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
2. अगर विवाह रेखा पर वर्ग यानी स्कवेयर का निशान हो तो इसे लव मैरिेज का संकेत मानना चाहिए।
3. एक से अधिक विवाह रेखाएं कईं प्रेम-प्रसंग और विवाह की ओर इशारा करती हैं। 
4. यदि किसी की हथेली में विवाह रेखा के आरंभ में दो शाखाएं हो तो उसकी शादी टूटने का भय रहता है।
5. यदि विवाह रेखा बहुत अधिक नीचे की ओर झुकी हुई हो तो इसे अशुभ मानते हैं। ऐसे व्यक्ति की लव लाइफ खराब रहती है।
6. यदि विवाह रेखा लंबी होकर सूर्य पर्वत तक जाती है तो शादी के बाद ऐसे व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है।
7. यदि बुध पर्वत से आकर कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता है।
8. यदि किसी की हथेली में विवाह रेखा ऊपर की ओर जाती हुई दिखे तो उसे श्रेष्ठ जीवनसाथी मिलता है।
9. यदि विवाह रेखा को कोई खड़ी रेखा काट रही हो तो यह विवाह में देरी और बाधाओं का संकेत होता है।
10. विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान जीवनसाथी की कम उम्र का संकेत देता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम