Personality Acording To Thumb Shape: समुद्र शास्त्र में शरीर के हर हिस्से के आधार पर व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। अंगूठा भी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे भी व्यक्ति के नेचर के बारे में जान सकते हैं।
Know the nature from the shape of the Thumb Shape: समुद्र शास्त्र ज्योतिष का ही एक अंग है। इस शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर व्यक्ति के नेचर और फ्यूचर के बारे में जानकारी दी गई है। हथेली का अंगूठा भी हमारे शरीर के मुख्य अंगों में से एक है। अंगूठा भी आपकी पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ जानकारी देता है। हम कैसा सोचते हैं, हमारा भविष्य कैसा होगा, ये बातें अंगूठे को देखकर जान सकते हैं। समुद्र शास्त्र में अंगूठे के 3 प्रकार बताए गए हैं…
25
न्यूनकोण अंगूठा वाले होते हैं गरीब
इस तरह के अंगूठे अधिक लचीलापन नहीं होता और ये पीछे की ओर ज्यादा मुड़े होते हैं। इनकी लम्बाई अपेक्षाकृत कम होती है। न्यूनकोण अंगूठे वाले लोग शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। ये मध्यमवर्गी जीवन जीते हैं। इनका जीवन पैसों की तंगी में गुजरता है। इनका पारिवारिक जीवन भी मुश्किलों से भरा होता है।
35
समकोण अंगूठे वाले होते हैं समझदार
इस तरह के अंगूठे एक दम सीधे होते हैं। ऐसे लोग दिखने में आकर्षक और सुंदर होते हैं। ये काफी समझदार और अपनी धुन के पक्के होते हैं। ये किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते, अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। ये लोग किसी ऊंचे पद भी या सफल बिजनेसमैन हो सकते हैं। परिवार में इनकी खास पूछ-परख होती है।
45
अधिक कोण अंगूठे वाले होते हैं इमोशनल
ये वो अंगूठा होता है जो झुकने या मुड़ने के कारण तर्जनी के साथ अधिक कोण बनाता है। ऐसे लोग बहुत इमोशनल होते हैं। ये पढ़ने-लिखने में आगे और कला में रूचि रखने वाले होते हैं। ये लोगों की परेशानी देखकर खुद भी परेशान हो जाते हैं। इनका पारिवारिक और सामाजिक जीवन सुखमय होता है।
55
अंगूठे के होते हैं तीन पोर
समुद्र शास्त्र के अनुसार, अंगूठे को तीन भाग यानी पोर होते हैं। अंगूठे का पहला पोर लम्बा हो तो ऐसा व्यक्ति हर मामले में कॉन्फिडेंट होता है। इनकी समाज में विशेष पहचान होती है। पैसों के स्थिति ठीक-ठाक रहती है। दूसरा पोर लंबा हो तो ऐसा व्यक्ति शान्तिप्रिय होता है। ये हर काम सोच-विचार कर करता है। हैं। ये दूसरों की बात को महत्व नहीं देते हैं, यही इनकी खराब आदत होती है। ये अत्यधिक बातूनी भी होते हैं। अंगूठे का सबसे निचला पोर विषय वासना की ओर इशारा करता है। ऐसे लोग समाज में सम्मानीय जीवन जीते हैं। प्रेम के चक्कर में यह जीवन-मरण की स्थिति तक पहुंच जाते हैं है। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर विचलित हो जाते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi