Pitru Paksha 2025: पितृ दोष से मुक्ति और आशीर्वाद पाने के लिए लगाएं ये 6 खास पेड़

Published : Sep 13, 2025, 02:15 PM IST
Pitru Paksha 2025

सार

Pitru Paksha Puja Vidhi: पितृ पक्ष के दौरान कुछ खास पेड़ लगाना बेहद शुभ माना जाता है। पीपल, बरगद, तुलसी, शमी, आम और अशोक के पेड़ लगाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है। 

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में कई ऐसे काम किए जाते हैं, जिनसे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही, उनका आशीर्वाद पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। पेड़ लगाना एक पुण्य कार्य है, लेकिन पितृ पक्ष में कुछ पेड़ लगाने से पितरों को भी लाभ मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, पेड़-पौधों में पितरों की आत्मा का वास होता है और खास पेड़ लगाने से उनका आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, इस दौरान कुछ चीज़ें खाने की भी मनाही होती है। तो आइए जानते हैं इन चीज़ों की सूची और ये भी कि ये चीज़ें क्यों वर्जित हैं... पितृ पक्ष में लगाए जाने वाले पेड़

पीपल का पेड़

पीपल को देवताओं और पितरों का निवास माना जाता है। पितृ पक्ष में पीपल का पेड़ लगाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। पितृ पक्ष में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक जलाना बहुत पुण्यदायी होता है। पीपल का पौधा लगाने से पितृ दोष दूर होता है और वंश में समृद्धि आती है।

बरगद का पेड़

बरगद को दीर्घायु और मोक्ष का प्रतीक माना जाता है। इसे लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यह वृक्ष पितरों को तृप्त करता है और परिवार को दीर्घकालिक आशीर्वाद प्रदान करता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी माता को भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इसके बिना तर्पण अधूरा माना जाता है। तुलसी का पौधा लगाने और उसकी पूजा करने से पितृ दोष दूर होता है। घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

शमी का पौधा

शमी को शनिदेव और पितरों दोनों से संबंधित माना जाता है। पितृ पक्ष में शमी का पौधा लगाने से सुख, समृद्धि और शांति आती है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

ये भी पढे़ं- Shardiya Navratri 2025 : इस समय करें घटस्थापना, बन रहे दुर्लभ शुभ संयोग

आम का पेड़

आम का पेड़ समृद्धि और सुख का प्रतीक है। श्राद्ध में आम के पत्तों का विशेष महत्व है।

अशोक का पेड़

अशोक वृक्ष का अर्थ है "दुख का नाश करने वाला"। इसे लगाने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में शांति और समृद्धि आती है। यह पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सुखद वातावरण का निर्माण करता है।

ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat Upay: महालक्ष्मी व्रत 14 सितंबर को, सुख-समृद्धि के लिए करें ये 10 उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश