Published : Jul 24, 2025, 09:47 AM ISTUpdated : Jul 24, 2025, 10:32 AM IST
Hariyali Amawasya 2025: 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या है। इस दिन पौधारोपण का विशेष महत्व है। हरियाली अमावस्या पर अगर कुछ खास पौधे लगाएं जाएं तो ग्रहों के अशुभ फल से भी बचा जा सकता है और शुभ फल भी पाए जा सकते हैं।
Hariyali Amawasya Jyotish Upay: धर्म ग्रंथों में सावन मास की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है, इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस बार हरियाली अमावस्या का पर्व 24 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन पौधारोपण करना बहुत शुभ माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर अगर कुछ खास पौधे लगाएं जाएं तो ग्रहों के अशुभ फल से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है और शुभ फल भी पाए जा सकते हैं। आगे जानिए किस ग्रह के लिए कौन-सा पौधा लगाएं…
210
शमी का पौधा कम करता है शनि का अशुभ प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो उन्हें हरियाली अमावस्या पर शमी का पौधा लगना चाहिए। शमी का संबंध शनि ग्रह से है। इसलिए शनि का पौधा लगाने और इसे रोज जल चढ़ाने से इस ग्रह से संबंधित दोष दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
310
केले के पौधे से दूर होते हैं गुरु के दोष
जिन लोगों के जीवन में गुरु ग्रह के कारण परेशानी हो, उन्हें हरियाली अमावस्या पर केले का पौधा लगाना चाहिए और रोज इसे जल चढ़ाना चाहिए। केले का पौधा देवगुरु बृहस्पति का माना जाता है। इस पौधे को जल चढ़ाने और पूजा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी दूर हो सकती है, ऐसा ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है।
जिस व्यक्ति के जीवन में राहु का अशुभ प्रभाव है, उसे हर समय किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में चंदन को राहु से जोड़कर देखा जाता है। यदि हरियाली अमावस्या पर चंदन का पौधा लगाया जाए और प्रतिदिन इसकी देख-भाल की जाए तो राहु से संबंधित सभी दोषों का निवारण तुरंत हो जाता है।
510
केतु के लिए लगाएं नीम का पौधा
केतु भी नवग्रहों में से एक है। इसे क्रूर ग्रह कहा जाता है। अगर किसी की कुंडली में केतु अशुभ स्थिति में हो तो उसे हरियाली अमावस्या पर नीम का पौधा लगाना चाहिए। नीम के पौधा जैसे-जैसे बड़ा होता जाएगा, वैसे-वैसे केतु का अशुभ प्रभाव भी कम होता चला जाएगा।
610
मंगल दोष दूर करता है बबूल
कुंडली में मंगल का अशुभ होना जीवन में कईं तरह की परेशानी खड़ी कर सकता है। मंगल अशुभ हो तो विवाह में देरी होती है और वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं बनी रहीत है। मंगल के अशुभ फल से बचने के लिए हरियाली अमावस्या पर बबूल का पौधा लगाएं। इससे मंगल दोष कम हो सकता है।
710
गूलर से मिलते हैं शुक्र के शुभ फल
शुक्र भी नवग्रहों में प्रमुख है। जीवन में सुख-संपत्ति का कारक शुक्र ग्रह ही है। अगर आप शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल पाना चाहते हैं तो हरियाली अमावस्या पर गूलर का पौधा लगाएं। इससे न सिर्फ आपका शुक्र ग्रह बलवान होगा बल्कि देवी लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
810
सूर्य के लिए लगाएं आंकडे का पौधा
आंकड़े के पौधे का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इसके फूल भगवान शिव को विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। हरियाली अमावस्या पर आंकड़े का पौधा लगाने से सूर्य से संबंधित दोष दूर होते हैं और महादेव का आशीर्वाद भी आपके ऊपर बना रहता है।
910
बुध के लिए लगाएं अपामार्ग का पौधा
अपामार्ग को आम बोल-चाल की भाषा में आंधीझाड़ा भी कहते हैं। अनेक ज्योतिष उपायों में इसका उपयोग किया जाता है। ये एक सामान्य भारतीय पौधा है जो आसानी से कहीं भी मिल जाता है। हरियाली अमावस्या पर अपामार्ग का पौधा लगाने से बुध ग्रह के दोष दूर होते हैं और शुभ फल मिलते हैं।
1010
चंद्रमा के लिए लगाएं पलाश का पौधा
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है यानी चंद्रमा ही हमारे मन औ विचारों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में हो, उन्हें हरियाली अमावस्या पर पलाश का पौधा लगाना चाहिए। इससे इनकी मानसिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi