क्या करवा चौथ व्रत से सच में बढ़ती है पति की उम्र? जानिए प्रेमानंद महाराज जी ने क्या कहा

Published : Oct 10, 2025, 01:04 PM IST
karwa chauth

सार

Karwa Chauth Vrat: करवा चौथ व्रत को लेकर एक बड़ा सवाल हमेशा से उठता रहा है- क्या यह सचमुच पति की आयु बढ़ाता है? इस विषय पर प्रेमानंद महाराज का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। महाराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि…

Premanand Maharaj on Karwa Chauth Vrat: आज सुहागिनों के लिए खास दिन है। देशभर में महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को रखने से उनके पति की आयु लंबी होती है।

इतना ही नहीं, करवा चौथ का व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है। हालांकि, इस बारे में कई तरह के विचार हैं। करवा चौथ व्रत रखने से पति की आयु लंबी होने के संबंध में प्रेमानंद महाराज ने एक खास बयान दिया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि प्रेमानंद महाराज ने करवा चौथ व्रत के बारे में क्या कहा।

करवा चौथ का लंबी आयु से संबंध

दरअसल, एक महिला प्रेमानंद महाराज से करवा चौथ व्रत के बारे में पूछती है। वह उनसे पूछती है कि महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का क्या उद्देश्य है। प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि ये लोक परंपराएं हैं, छोटी-मोटी बातें हैं। कोई भी व्रत किसी व्यक्ति की मृत्यु को रोक या विलंबित नहीं कर सकता। ईश्वर ने जो नियत किया है, वह अवश्य होगा।

ये भी पढे़ं- Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? यहां देखिए…

मृत्यु को पूजा या अनुष्ठान से नहीं बदला जा सकता

प्रेमानंद महाराज ने समझाया कि ईश्वर ने व्यक्ति की आयु और मृत्यु पहले ही निर्धारित कर दी है। कोई भी पूजा या अनुष्ठान व्यक्ति के भाग्य को नहीं बदल सकता। कोई भी व्रत, अनुष्ठान या प्रार्थना छोटी-मोटी कठिनाइयों को कम कर सकती है। यदि एक मां अपने पुत्र के लिए व्रत रखती है, तो उसका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है, लेकिन कोई भी व्रत या जप किसी व्यक्ति की मृत्यु को नहीं रोक सकता। उन्होंने समझाया कि यदि मृत्यु निकट हो, तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप इस संकट को टाल सकता है। हालांकि, जब मृत्यु अवश्यंभावी हो, तो वह अवश्य होगी। मृत्यु को टाला नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत का पारण कैसे करें, सुहागिन इस दौरान क्या करें क्या न करें?

Disclaimer: इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम