Raksha Bandhan 2024 पर बहन को दें राशि अनुसार गिफ्ट, मिलेगा किस्मत का साथ

Published : Aug 16, 2024, 10:24 AM ISTUpdated : Aug 19, 2024, 08:21 AM IST
raksha bandhan gift

सार

Rakhi Gift Ides: रक्षाबंधन पर हर भाई अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार जरूर देता है। ये उपहार यदि राशि अनुसार हो तो इससे लाइफ में खुशियां आ सकती हैं और किस्मत का साथ भी मिल सकता है। 

Rakhi Gift Ides According To Zodaic: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन का भाई-बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 19 अगस्त, सोमवार को है। रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को कुछ न कुछ उपहार जरूर देता है। ये उपहार यदि राशि अनुसार हो तो इससे गुड लक भी बढ़ता है। आगे जानिए इस रक्षाबंधन पर बहन को राशि अनुसार क्या गिफ्ट दें…

मेष राशि
अगर आपकी बहन का नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अथवा आ अक्षर से शुरू होता है उसकी राशि मेष है। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि की बहन को आप लाल रंग की ड्रेस, चंदन का इत्र गिफ्ट में दे सकते हैं।

वृषभ राशि
यदि आपकी बहन का नाम ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो अक्षर से शुरू होता है तो उसकी राशि वृषभ है, जिसका स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि की बहन को आप सिल्वर ज्वैलरी, चमकीले रंग के कपड़े या नया व्हीकल उपहार में दे सकते हैं।

मिथुन राशि
जिन लोगों की बहन का नाम क, की, कु, घ, ढ, छ, के, को, ह अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि बुध होती है, इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। अगर आपकी बहन की राशि मिथुन है तो आप उसे हरे रंग की ड्रेस, पन्ना रत्न की अंगूठी या कोई ग्रीन शो-पीस गिफ्ट में दे सकते हैं।

कर्क राशि
जिनका नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि कर्क होती है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि की बहनों को आप सिल्वर ज्वैलरी, खूबसूरत सफेद ड्रेस, काजू की मिठाई उपहार में दे सकते हैं।

सिंह राशि
मा , मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, उनकी राशि सिंह होती है, इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वाली बहनों को गोल्ड ज्वैलरी, ऑरेंज कलर की ड्रेस, ड्राय फ्रूट की मिठाई उपहार में दें। इससे भाई-बहन दोनों का गुड लक बढ़ेगा।

कन्या राशि
जिन लोगों की बहन का नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि कन्या होती है। इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि वाली बहनों को हरे रंग की ड्रेस, भगवान गणेशजी की मूर्ति या फोटो, पढ़ाई-लिखाई में काम आने वाली चीजें गिफ्ट में देना चाहिए।

तुला राशि
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते अक्षर से शुरू होने वाले लोगों की राशि तुला होती है, जिसके स्वामी शुक्र है। इस राशि की बहन को आप मंहगा परफ्यूम, लग्जरी ड्रेस, ड्राय फ्रूट स्वीट्स, गोल्डन या सिल्वर क्वाइन गिफ्ट में दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि
जिनके नाम का पहला अक्षर तो, ना,नी, नू, ने , नो या,न, यी, यू अक्षर से शुरू होता है उनकी राशि वृश्चिक होती है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। यदि आपकी बहन की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें मोबाइल या अन्य कोई गैजेट, लाल रंग की ड्रेस-मिठाई, तांबे से बना शो-पीस उपहार में दे सकते हैं।

धनु राशि
ये, यो, भा, भी भू, धा, फ़ा, ढा, भे अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, उनकी राशि धनु होती है, जिसके स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाली बहन को आप रिलिजियस बुक, पढ़ाई-लिखाई में काम आने वाली चीजें, पीलें रंग के कपड़े आदि चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं।

मकर राशि
जिनका नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि मकर होती है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। यदि आपकी बहन की राशि मकर है तो आप उन्हें डार्क चॉकलेट, डार्क कलर की ड्रेस, ब्लू सफायर रत्न की अंगूठी या धातु से बना शो-पीस उपहार में दे सकते हैं।

कुंभ राशि
गू, गे, गो,सा, सी, सू, से, सो, दा अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, उनकी राशि कुंभ होती है, जिसके स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि की बहन को आप कपड़े, सैंडिल, ब्रेसलेट, डार्क परफ्यूम या कोई वाहन गिफ्ट में दे सकते हैं।

मीन राशि
जिनके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची से शुरू होता है, उनकी राशि मीन है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि की बहन को आप केसरिया मिठाई, यलो ड्रेस, यलो सफायर रत्न की अंगूठी, मोटीवेशनल बुक आदि चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

रक्षाबंधन 2024 पर भाई की कलाई पर कैसे बांधे राखी? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त


किसने, किसे बांधा था सबसे पहला रक्षासूत्र? जानें रक्षाबंधन का इतिहास


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2025: कालाष्टमी आज, जानें कौन-से शुभ योग बनेंगे, किस दिशा में यात्रा न करें?
Aaj Ka Panchang 10 दिसंबर 2025: किस दिशा में यात्रा न करें? जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय