रक्षाबंधन का त्योहार 09 अगस्त 2025 को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर कब राखी बांधें इसको लेकर कई सवाल हैं। इन सवालों क जवाब उज्जैन के पंडित मयंक शर्मा के द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को 4 शुभ मुहूर्त हैं जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रखी बांध सकती हैं। शुभ मुहूर्त में राखी बांधे जाने का अपना अलग ही महत्व है। शुभ मुहूर्त सुबह 07:40 बजे से 09:17 बजे तक दोपहर 12:30 से शाम 5:30 बजे तक शाम 07:00 बजे से रात 8:25 बजे तक रात 09:45 से 12:32 बजे तक