Published : Aug 25, 2023, 10:55 AM ISTUpdated : Aug 29, 2023, 02:22 PM IST
kab hai Raksha bandhan 2023: श्रावण मास की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 अगस्त, बुधवार को है। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन की परंपरा हजारों साल से चली आ रही है।
इस बार रक्षाबंधन (Raksha bandhan 2023 kab hai) का पर्व 30 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उम्र भर रक्षा करने का वचन देते हैं। (2023 mein rakshabandhan) इसके बाद उपहारों का आदान-प्रदान होता है। और भी कई परंपराएं इस दौरान निभाई जाती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, भाई को राखी बांधते समय बहन को एक खास चीज जरूर देनी चाहिए, इससे उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए कौन-सी है वो चीज…
24
भाई को जरूर दें ये चीज
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले उसके हाथों में नारियल जरूर दें। नारियल दिखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसका विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। नारियल बाजार में सिर्फ 20 रूपए में मिल जाता है, लेकिन इसका शुभ प्रभाव बहुत ज्यादा रहता है।
34
क्यों खास है नारियल?
नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है, श्री देवी लक्ष्मी का ही एक नाम है तो श्रीफल का अर्थ है देवी लक्ष्मी का फल। जब बहनें राखी बांधते समय भाई को नारियल देती हैं तो वह इस बात का प्रतीक होता है कि भाई के हाथों में सदैव देवी लक्ष्मी का वास रहे, उसे कभी धन-संपत्ति की कमी न हो। उसके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहे।
44
ये भी कर सकते हैं
धर्म ग्रंथों के अनुसार, नारियल का उपयोग एक से अधिक बार भी किया जा सकता है। यानी जरूरी नही है कि बहनें सभी भाइयों को अलग-अलग नारियल दें। अगर परिस्थिति न हो तो एक ही नारियल का उपयोग बार-बार भी किया जा सकता है। इससे नारियल के शुभ प्रभाव में कोई कमी नहीं होती। ध्यान रखें नारियल देवी लक्ष्मी का फल है। इससे घर में शुभता बनी रहती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi