Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर अति दुर्लभ संयोग, गुरु-शनि दिखाएंगे कमाल, 3 राशि वाले होंगे मालामाल

Published : Aug 24, 2023, 03:00 PM ISTUpdated : Aug 29, 2023, 02:21 PM IST
rakshabandhan-2023-to-be-celebrated-for-2-days

सार

Raksha bandhan 2023 Kab hai: सावन की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहेगी। इस बार रक्षाबंधन पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। 

उज्जैन. इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 30 और 31 अगस्त को रहेगी, जिसके चलते रक्षाबंधन का पर्व भी दोनों दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन (Raksha bandhan 2023 Kab hai) पर इस बार अति दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। इस दुर्लभ संयोग के चलते 3 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है या यूं कहें कि ये मालामाल भी हो सकते हैं। शनि और गुरु का संयोग इनकी लाइफ में खुशियां ही खुशियां लेकर आएगा। आगे जानिए इस दुर्लभ संयोग के बारे में…

जानें रक्षाबंधन पर कौन सा दुर्लभ संयोग बनेगा? (Raksha bandhan Par Konse Shubh Yog Banege)
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन पर एक नहीं कई शुभ योग बनेंगे। इस दिन सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। साथ ही रवि योग भी इस दिन रहेगा। शतभिषा नक्षत्र होने से ये पर्व और भी खास हो गया है। इस दिन शनि और गुरु दोनों वक्री अवस्था में रहेंगे, ग्रहों की ऐसी स्थिति 200 साल बाद बनी है। इन शुभ योगों और ग्रहों की स्थिति का सबसे शुभ प्रभाव 3 राशि वालों पर पड़ेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

मिथुन राशि के शुरू होंगे अच्छे दिन (Raksha bandhan 2023 Rashifal)
रक्षाबंधन पर बने इस दुर्लभ संयोग के चलते मिथुन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। अतिरिक्त आय होने से धन का संकट खत्म हो सकता है। इनकी सेविंग्स में भी वृद्धि होगी। साथ ही जमीन-जायदाद से भी फायदा होने के योग इस समय बन सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत
ग्रहों का दुर्लभ संयोग सिंह राशि वालों के लिए खाफी खास रहेगी। इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। इन पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस समय किया गया इन्वेस्टमेंट काफी अच्छा फायदा देगा। सेहत के लिए भी ये समय ठीक रहेगा।

धनु राशि वालों का बढ़ेगा गुड लक
ग्रहों का शुभ संयोग इस राशि के लोगों के वरदान साबित होगा। इन्हें करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। सैलरी के अलावा इनकम के नए सोर्स भी बन सकते हं। परिवार में खुशहाली रहेगी और दांपत्य जीवन मधुर होगा।


ये भी पढ़ें-

Putrada Ekadashi 2023: पुत्रदा एकादशी पर 4 शुभ योग, जानें कब है ये शुभ तिथि, पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त भी?


Sawan Som Pradosh 2023: सावन के अंतिम प्रदोष पर बनेगा शिव पूजा का दुर्लभ संयोग, जानें डेट, पूजा विधि और मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम