Ram Navami 2025: 6 अप्रैल को भगवान श्रीराम को लगाएं राशि अनुसार भोग, चमक उठेगा भाग्य

Published : Apr 06, 2025, 09:40 AM IST
ram navmi 2025 upay

सार

Ram Navami 2025: इस बार राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन यदि राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। जानें राम नवमी पर भगवान को राशि अनुसार क्या भोग लगाएं। 

Ram Navami 2025: इस बार 6 अप्रैल, रविवार को राम नवमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। मान्यता है कि त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु ने राम के रूप में अवतार लिया था। भगवान राम के जीवन चरित्र का वर्णन वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस आदि ग्रंथों में मिलता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, राम नवमी पर यदि भगवान श्रीराम को राशि अनुसार भोग लगाया जाए तो फूटी किस्मत भी चमक सकती है। आगे जानें राशि अनुसार भगवान श्रीराम को क्या भोग लगाएं…

मेष राशि: इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग भगवान श्रीराम को लड्डू और अनार का भोग लगाएं तो इनकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं, जो राक्षसों के गुरु भी हैं। इस राशि के लोग श्रीराम को रसगुल्ले का भोग लगाएं, तो उनकी हर मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुधदेव यानी बुध ग्रह है। ये लोग राम नवमी के मौके पर पिस्ता से बनी मिठाई या हरे फलों का भोग भगवान श्रीराम को लगाएं।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। ये लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं। इससे इन्हें मानसिक शांति का अनुभव होगा।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग गुड़ से बनी चीजों का भोग श्रीराम को लगाएं या व बेल का फल भी चढ़ा सकते हैं।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। ये लोग प्रभु श्रीराम को नाशपाती अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। ये लोग दूध से बनी मिठाई जैसे कलाकंद, रबड़ी आदि का भोग भगवान श्रीराम को लगाएं, इससे इनकी सभी परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगल हैं। ये लोग लाल फल या मिठाई का भोग भगवान श्रीराम को लगाएं, इससे इनका क्रोध शांत होगा।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले बेसन से बनी मिठाई जैसे चक्की या लड्डू का भोग श्रीराम को लगाएं। इससे इनके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले लोग श्रीराम को गुलाब जामुन या काले अंगूर का भोग लगाएं। इससे इन्हें लाभ होगा।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। ये लोग भगवान श्रीराम को चॉकलेटी रंग की बर्फी या चीकू का भोग लगाएं। इनकी परेशानियां दूर होंगी।

मीन राशि: इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ये लोग श्रीराम को केले या अन्य किसी पीले फल का भोग लगाएं। इससे इनके अटके काम जल्दी ही हो जाएंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम