किस रंग की ड्रेस बना सकती है आपके करवा चौथ 2024 को स्पेशल? जानें ज्योतिष से

karva chauth 2024 Rashi Anusar Upay: इस बार करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं यदि राशि अनुसार खास रंग के कपड़े पहनें तो इससे उनका गुड लक बढ़ सकता है और मैरिड लाइफ भी खुशहाल रहती है।

 

Manish Meharele | Published : Oct 15, 2024 6:11 AM IST / Updated: Oct 15 2024, 03:13 PM IST

karva chauth 2024 Upay: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार करती हैं और अपने पति की पसंद की ड्रेस पहनती हैं। ये ड्रेस अगर राशि अनुसार रंग की हो तो और भी शुभ फल मिल सकते हैं। इससे न सिर्फ गुड लक बढ़ेगा बल्कि मैरिड लाइफ भी खुशहाल रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें करवा चौथ पर महिलाएं किस रंग के कपड़े पहनें…

मेष राशि
इस राशि की महिलाएं हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए करवा चौथ पर लाल रंग की या इससे मिलते-जुलते रंग की ड्रेस पहन सकती हैं। इस रंग की ड्रेस इनके लिए लकी साबित होगी और इनका गुड लक भी बढ़ेगा।

Latest Videos

वृषभ राशि
जिन महिलाओं की राशि वृषभ हैं वे करवा चौथ के मौके पर सिल्वर रंग की किसी अन्य हल्के रंग की ड्रेस पहनें तो इसके लिए ये शुभ रहेगा। इससे इन्हें भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा और शुभ फल भी प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि
इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर ग्रीन या इससे मिलते-जुलते शेड की ड्रेस पहन सकती हैं। इससे इनके मैरिड लाइफ की परेशानियां दूर होंगी और बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल भी मिलेंगे।

कर्क राशि
करवा चौथ पर इस राशि वाली महिलाएं यदि अपना गुड लक बढ़ाना चाहती हैं तो इन्हें फिरोजी या हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि
इस राशि का स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। करवा चौथ पर इस राशि की महिलाएं केसरिया, नारंगी या इससे मिलते-जुलते रंग के कपड़े यदि पहनें तो इससे इन्हें कईं तरह के फायदा हो सकते हैं।

कन्या राशि
मैरिड लाइफ में सफलता पाने के लिए इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस पहनें तो इनके भाग्य में बढोत्तरी हो सकती है। पति का प्यार भी इनके लिए और ज्यादा बढ़ सकता है।

तुला राशि
इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर ऑरेन्ज, रेड, या कोरेल ऑरेन्ज कलर की ड्रेस पहन सकती हैं। ये रंग इनके लिए लकी रहेगा। इनकी लव लाइफ में खुशहाली रहेगी और भाग्य का साथ भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि की महिलाएं अपने पति को इम्प्रेस करने के लिए क्रीम या बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहन सकती हैं। इससे ये अपने पति की चहेती बन सकती हैं और इनका गुड लक भी बढ़ेगा

धनु राशि
करवा चौथ पर इस राशि की महिलाएं यदि सफायर येलो या व्हील येलो कलर के कपड़े पहनें तो इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहेंगी। लव लाइफ के मामले सुलझ सकते हैं।

मकर राशि
करवा चौथ पर इस राशि की महिलाओं के लिए एंटीक व्हाईट और ऑफ व्हाईट के साथ ब्लू रंग का कॉम्बीनेशन शुभ और समृद्धिदायक रहेगा। इससे इनके जीवन में हर सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि
इस राशि की महिलाएं करवा चौथ को स्पेशल बनाने के लिए मिडनाइट ब्लू या रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनें तो इनके लिए बहुत शुभ रहेगा। इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और लव लाइफ भी शानदार रहेगी।

मीन राशि
इस राशि की महिलाएं करवा चौथ के मौके पर येलो रंग या इससे मिलती-जुलती किसी भी रंग का कॉम्बीनेशन पहन सकती हैं। इससे इनकी लव लाइफ में हमेशा खुशहाल और संपन्नता बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

करवा चौथ 2024 पर कब निकलेगा चंद्रमा? जानें पूजा विधि-मंत्र, शुभ मुहूर्त और कथा


29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस 2024? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

 

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

पुलिस वाले गेट पे खड़े होइके लाठी चार्ज कई देहन..Durga Visarjan के दौरान योगी राज में बवाल
2 दिन रहेगी Sharad Purnima 2024, कब बनाएं खीर और कब करें व्रत, जानें सबकुछ
थोड़ा तो शर्म कर लेते! 5 लाख सैलरी पाने वाले बेटों ने 90 वर्षीय मां को अकेला छोड़ा
Baba Siddique Murder के बाद किसने दिया Lawrence Bishnoi को ओपन चैलेंज ?
Bahraich: हाथ में पिस्टल लेकर STF चीफ Amitabh Yash ने दंगाइयों को दौड़ाया