Hindi

29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस 2024? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Hindi

कब है धनतेरस 2024?

दीपावली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। ये त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन धनतेरस होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। जानें इस बार कब है धनतेरस 2024…

Image credits: freepik
Hindi

कब से कब तक रहेगी त्रयोदशी तिथि?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह 10:32 से शुरू होगी, जो अगले दिन 30 अक्टूबर, बुधवार की दोपहर 01:15 तक रहेगी।

Image credits: freepik
Hindi

2 दिन रहेगी त्रयोदशी तिथि

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 29 और 30 अक्टूबर 2 दिन रहेगी लेकिन धनतेरस की पूजा शाम को की जाती है। इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए ये पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Image credits: freepik
Hindi

कब करें दीपदान?

अकाल मृत्यु के बचने के लिए धनतेरस पर यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है। ये काम भी 29 अक्टूबर, मंगलवार को ही किया जाएगा। ऐसा करने से यमराज प्रसन्न होते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

क्या है शुभ मुहूर्त?

धनतेरस पूजन और यम दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 31 मिनिट से रात 8 बजकर 13 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान आप ये दोनों काम आसानी से कर सकते हैं।

Image Credits: Getty