Hindi

Diwali 2024 Kab Hai: नोट करें धनतेरस से भाई दूज तक की सही डेट

Hindi

कब है दीपावली 2024?

इस बार दीपावली 2024 की डेट को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद की स्थिति बन रही है। कुछ विद्वानों का मत है कि दीपावली 31 अक्टूबर को है और कुछ का कहना है कि 1 नवंबर को।

Image credits: Getty
Hindi

नोट करें दिवाली की सही डेट

इस बारे में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास का कहना है कि चूंकि 31 अक्टूबर को पूरी रात अमावस्या तिथि रहेगी, इसलिए इसी दिन दिवाली पर्व मनाया जाना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

कब है धनतेरस 2024?

विद्वानों के अनुसार इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाएगी और साथ ही धन के देवता कुबेर की भी।

Image credits: Getty
Hindi

कब है रूप चतुर्दशी 2024?

इस बार रूप चतुर्दशी का पर्व 30 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के अलावा यमराज की पूजा का विधान है। इसे रूप चतुर्दशी भी कहते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कब है गोवर्धन पूजा 2024?

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दीपावली के एक दिन बाद यानी 2 नवंबर, शनिवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

कब है भाई दूज 2024?

इस बार भाई दूज का पर्व 3 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को घर बुलाकर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

Image Credits: Getty